Milan Pradhan Jailed:नदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से उतारे गए प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें कि उन्हें 18 सिंतबर को पुलिस एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई, जब ममता बनर्जी ने उनको समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।
दरअसल, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी से पहले नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी ने संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार बनाया था लेकिन, उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया था।
मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के की वजह
दरअसल, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान के खिलाफ़ चार वारंट लंबित हैं:
1.नंदीग्राम पुलिस स्टेशन केस नंबर 188/07 (08.11.2007): आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 324, 307 और 302 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27
2.खेजुरी पुलिस स्टेशन केस नंबर 44/07 (30.07.2007): आईपीसी की धारा 148/149 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/35
3.नंदीग्राम पुलिस स्टेशन केस नंबर 75/07 (30.04.2007): आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 448, 302 और 506 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27
4.नंदीग्राम पुलिस स्टेशन केस नंबर 221/07 (15.11.2007): आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 326, 364, 302 और 201
दो सीटों पर होना है उपचुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव होना है। नंदीग्राम सीट सीएम शुवेंदु अधिकारी के द्वारा छोड़ने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यहां भाजपा ने सीएम शुवेंदु के पीए के रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि , 2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नओदा दोनों सीटों से चुनाव जीता था। नियम के अनुसार, उन्हें एक सीट छोड़नी थी। उन्होंने नओदा सीट अपने पास रखी और रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया, जिससे रेजीनगर सीट खाली हो गई। अब वहां उपचुनाव कराया जा रहा है।
Also read: निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने फांसी लगाकर दी जान, हरिद्वार में चाय की दुकान में लटका हुआ शव मिला