Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में कल 6 जून को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, यूपी बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। वहीं इन राज्यों में बारिश के साथ साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, उतराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तूफानी हवाओं से लोगों को अलर्ट रहने की भी जरुरत है।
हरियाणा पंजाब में कल का मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा पंजाब में भी कल कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुतबिक हरियाणा के ज्यादा जिलों में बारिश होगी वहीं पंजाब के भी 18 से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बठिंडा, अमृतसर, चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, संगरूर, पठानकोट और बरनाला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
Also read: Monsoon Update: केरल समेत इन 5 राज्यों में मॉनसून की रफ्तार तेज, दिल्ली-UP-हरियाणा में कब खत्म होगा इंतजार
जानिये दिल्ली, यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
कल 6 जून को दिल्ली और यूपी में बारिश और आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मेरठ, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, मिर्जापुर, जालौन, अमेठी, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, आजमगढ़,सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
बिहार झारखंड में तूफानी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल 6 जून को बिहार के पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर,गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं झारखंड के साहेबगंज, दुमका, गिरिडीह, सरायकेला, पलामू, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
Also read: भारत का मानसून लेकर आ रहा आपदाएं, लोगों की जिंदगी और अर्थव्यवस्था को खतरा
हिमाचल और उतराखंड में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के मुताबिक दोनों ही पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। कल 6 जून को उतराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, चंबा, कांगड़ा, सोलन, मंडी, किन्नौर, सिरमौर और ऊना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(6-7 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी, कठुआ, अनंतनाग, डोडा, बारामूला, कुपवाड़ा, पुलवामा, बडगाम और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (6-7 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): हनुमानगढ़, चुरू, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, टोंक, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 6 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (6 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): विदिशा, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, इंदौर, शिवपुरी, सागर, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, बालाघाट, उज्जैन और देवास में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 6 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
Also read: DA PA Hike: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, DA- PA में बढ़ोत्तरी, 9 और 5 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
असम में कल मौसम कैसा रहेगा
असम (6 जून- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): माजुली, कोकराझार, लखीमपुर, हैलाकांडी, धुबरी, गुवाहाटी, डिमा हासाओ, ग्वालपारा, जोरहाट, कामरूप, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर और सोनितपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
केरल में कल मौसम कैसा रहेगा
केरल (6 जून-मानसून की बारिश की चेतावनी): वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, इडुक्की, कन्नूर, एर्नाकुलम, त्रिसूर, कोट्टायम और अलाप्पुझा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा
तमिलनाडु (6 जून- भारी बारिश का अलर्ट): कृष्णगिरि, चेन्नई, तिरुप्पुर, तिरुवल्लुर, धर्मपुरी, नामक्कल, नीलगिरि, मदुरई और वेल्लूर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।