Emergency Landing Of Indio Flight: एक बार फिर बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। सोमवार को इंडिगो फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से मुंबई आ रहा था। हालाकि, फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद फ्लाइट को राजकोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया था। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे के करीब इमरजेंसी घोषित करने के बाद साढ़े तीन बजे फ्लाइट को राजकोट में लैंड कराया गया। इस दौरान 42 मिनट तक यात्रियों की सांसें अटकी रही। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने क्या कहा
राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोरा ने कहा कि दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गों होल्ड एरिया में धुंआ दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वहीं, विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी यात्रियों सुरक्षित है। इसी महीने के बीच में बेंगलुरु में इंडिगो का विमान में बम होने की पर्ची मिली थी लेकिन, जांच के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला था।
Also read: ‘आज के युवा ही देश का भविष्य...’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों से संवाद में बोले PM मोदी
एयरपोर्ट पर फायर ब्रिग्रेड भी तैनात
एयरबस A321 एयरक्राफ्ट, फ्लाइट नंबर 1G01452 में 194 पैसेंजर सवार थे। प्लेन दुबई से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में प्लेन के कार्गो होल्ड एरिया में धुंआ देखा गया। ऐसे में पैसेंजर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इमजरेंसी घोषित कर दिया। वहीं, आग लगने की आशंका के कारण, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था। सभी पैसेंजर को एयरक्राफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।