Search KhabarFast

Press ESC to close

Monsoon Update: केरल समेत इन 5 राज्यों में मॉनसून की रफ्तार तेज, दिल्ली-UP-हरियाणा में कब खत्म होगा इंतजार

Monsoon Update: केरल समेत इन 5 राज्यों में मॉनसून की रफ्तार तेज, दिल्ली-UP-हरियाणा में कब खत्म होगा इंतजार

Monsoon Update 2026: बीते दिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में एंट्री कर ली है। इसी के साथ अब पूरे देश में मॉनसून की रफ्तार तेज हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, मॉनसून ने आज कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कुछ हिस्सों में अपनी गतिविधि शुरु कर दी है। IMD ने बताया है कि आने वाले दिनों में मॉनसून उत्तर भारत में भी दस्तक देने वाला है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

इन राज्यों में हो रही है झमाझम बारिश

IMD ने आज और आने वाले 7 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यों (असम, मेघालय आदि) में भारी बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं, उत्तर-पूवी भारत में अगले 5-6 दिनों तक बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तप प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिशहो सकती है। दिल्ली-NCR और हरियाणा में 5 और 6 जून को मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान भी संभव है। 

कहां कब तक पहुंचेगा मॉनसून?

IMD की मानें तो महाराष्ट्र में 5 से 10 जून, गुजरात में 20 जून, मध्य प्रदेश, पूर्वी यूपी और बिहार में 15 से 20 जून, दिल्ली-NCR: 30 जून के आसपास मॉनसून दस्तक दे सकता है।

Also read: गर्मी में बढ़ रहा घरों में आग लगने का खतरा, लोगों की जान ले रही घर की ये चीजें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS Summit: पुतिन का पश्चिमी देशों पर किया बड़ा हमला, बोले- रूस पर लगाए गए 30 हजार से ज्यादा प्रतिबंध

BRICS Summit: राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं के सत्र को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रूस पर 30,000 से अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो दुनिया के अन्य सभी देशों पर लगाए गए कुल प्रतिबंधों की संख्या से दोगुने से भी अधिक हैं। उन्होंने वैश्विक आर्थिक दबाव और "भद्दी" प्रतिस्पर्धी रणनीति की निंदा की। साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों पर व्यापार और राजनयिक दबाव को राज्य-स्तरीय हस्तक्षेप में बदलने का आरोप लगाया।

Delhi News: दिल्ली में आज कई रास्तों पर नो एंट्री, BRICS Summit को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कहां रहेगी पांबदी

Delhi News: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की वजह से दिल्ली पुलिस ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की वजह से कुछ बदलाव किए गए है। इसके तहत सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव और नियंत्रित आवागमन लागू रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और इस दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें।

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग के रवाना होते ही भारत को चीन का बड़ा संदेश, रिश्तों पर कही ये बात

BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके है। इसी बीच भारत के साथ रिश्तों के लेकर चीन की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने कहा कि 'दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से संभालते हुए अच्छे पड़ोसी और दोस्त की तरह आगे बढ़ना चाहिए। जैसे ही चीन की तरफ से यह बयान जारी किया गया, वैसे ही सबका ध्यान इस और चला गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast