Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला के कॉलेज का नाम बदलकर रखा गया 'आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय'

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला के कॉलेज का नाम बदलकर रखा गया 'आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय'

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के महान शिक्षाविदों एवं राष्ट्र निर्माण के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम बदलकर "आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबाला छावनी" किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए वर्तमान नीति में आवश्यक छूट देने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आचार्य रघुवीर एक प्रख्यात शिक्षाविद, भाषाविद, संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के महान विद्वान तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण किए जाने से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, विद्वता और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिलेगी।

महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को देश के महान महापुरुषों और उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा की संत परंपरा को CM सैनी का नमन, संत परंपरा और संस्कृति को किया नमन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद के गांव उझाना में आयोजित श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी के नवनिर्मित समाधि स्थल पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को नमन किया।

हिमाचल आपदा पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान, CM सुक्खू ने बढ़ाई राहत राशि; टूटे घरों के लिए बढ़ाई मदद की राशि

Himachal News: हिमाचल के धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि में बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के निर्माण के लिए अब ₹7.5 लाख दिए जाएंगे, जबकि घरेलू सामान, पलंग और बच्चों की किताबों जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए अतिरिक्त ₹1 लाख की सहायता मिलेगी। इस तरह प्रभावित परिवारों को कुल ₹8.5 लाख का पैकेज मिलेगा।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी, CM धामी बोले- नवाचार है विकास की आधारशिला

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast