Dharmendra Pradhan Reactions After Resign: शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने का धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन पहुंचने पर धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी सांसदों पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंदर ले गए।
वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सहानूभुति प्रकट की। इस दौरान उन्होंने जयराम रमेश से कहा कि इट हैपेन्स। इसके जबाव में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नथिंग हैपेन्स, आई ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम एक्टिविस्ट।
धर्मेंद्र प्रधान की प्रतिक्रिया
दरअसल, सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे तो कांग्रेस सांसद जयराम रमेश उनसे सहानुभूति प्रकट करने पहुंचे। जयराम रमेश ने कहा कि इट इट हैपेन्स। इसके जबाव में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नथिंग हैपेन्स, आई ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम एक्टिविस्ट। वहीं, संसद पहुंचने पर एनडीए सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान का शानदार स्वागत किया। एक सांसद ने कहा कि पहली बार किसी मंत्री ने बिना किसी आरोप के ही इस्तीफा दिया है।
Also read: कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, साल 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला
किस भूमिका में दिखेंगे धर्मेंद्र प्रधान
अब सवाल है कि धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका क्या होगी। वह ओडिशा भाजपा के कद्दावर नेता होने के अलावा केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते आए हैं। हाल में बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभारी रहे और उसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी की जीत में अहम भूमिका निभाई। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधान ने बतौर प्रभारी हैट्रीक लगाने में बड़ा योगदान दिया। इससे पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक जैसे राज्यों में प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं।