Search KhabarFast

Press ESC to close

DA PA Hike: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, DA- PA में बढ़ोत्तरी, 9 और 5 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

DA PA Hike: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, DA- PA में बढ़ोत्तरी, 9 और 5 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

DA PA Hike: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णयानुसार पांचवें एवं छठे वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं पेंशनरों की महंगाई राहत में  1 जनवरी, 2026 से क्रमशः 9 प्रतिशत एवं 5 प्रतिशत की वृद्धि के वित्त विभाग के प्रस्ताव का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अनुमोदन कर दिया  है।

इस निर्णय के बाद पांचवें वेतनमान में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 474 प्रतिशत से बढ़कर अब 483 प्रतिशत एवं छठे वेतनमान में 257 प्रतिशत से बढ़कर अब 262 प्रतिशत हो गया है। इस निर्णय से पांचवें एवं छठे वेतनमान के अन्तर्गत वेतन आहरित कर रहे राज्य कर्मचारियों/पेंशनर्स को बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान प्राप्त हो सकेगा।

महंगाई राहत एरियर के रूप में नगद मिलेगा

सम्बंधित राज्य कार्मिकों के 1 जनवरी, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक की अवधि का महंगाई भत्ता उनके जीपीएफ और जीपीएफ 2004, जीपीएफ-एसएबी अकाउंट में जमा होगा। इस अवधि के बाद का महंगाई भत्ता वेतन में जुड़ कर आएगा। पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत एरियर के रूप में नगद मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सुशासन को समर्पित प्रदेश सरकार के 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के विजन के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान हेतु हमारी सरकार कटिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

पुतिन का G7 पर निशाना, बोले- BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया में बढ़ रही

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस समिट 2026 में G7 देशों पर निशाना साधा। पुतिन ने G7 और BRICS की आर्थिक ताकत की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जबकि G7 का हिस्सा कम हो रहा है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast