Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 16 June 2026: कल 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, 90 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 16 June 2026: कल 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, 90 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 16 June 2026: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में 90 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी और बड़े ही खतरनाक तरीके से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, तमिलनाडू, केरल और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।


कल उत्तर भारत में मौसम कैसा रहेगा ?
देश के उत्तरी राज्यों में कल मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।


यूपी में कल का मौसम पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश यूपी के कई जिलों में तेज बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, महामाया नगर, अलीगढ़, एटा,फिरोजाबाद, जालौन, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार, झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं झारखंड के रांची, पश्चिम सिंहभूम, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, दुमका और पलामू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।


हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा ?
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कल सभी जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के पठानकोट, बरनाला, पटियाला, लुधियाना, गुरदासपुर, चंडीगढ़ और जालंधर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, सीकर, धौलपुर,फ करौली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।


मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा और विदिशा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान बातचीत का किया समर्थन, क्षेत्रीय शांति बहाली की अपील

US-Iran Deal: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति बातचीत का पीएम मोदी ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को जल्द बहाल करने और समुद्री आवाजाही की आज़ादी सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस टकराव की वजह से कई देशों में गंभीर आर्थिक संकट पैदा हुआ और लोगों की जान भी गई।

IMD Weather Forecast: अगले 7 दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई हिस्सों में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा, जिससे कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast