Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के हिसार को मिली बड़ी सौगात, लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक सडक़ होगी 6-लेन

Haryana news : हरियाणा के हिसार को मिली बड़ी सौगात, लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक सडक़ होगी 6-लेन

Haryana news : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के प्रयासों से हिसार शहर को एक और बड़ी विकास परियोजना की सौगात मिली है। हिसार में लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक मौजूदा 4-लेन सडक़ को 6-लेन में चौड़ा एवं सुदृढ़ करने की परियोजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

हिसार को जाम मुक्त बनाने तथा यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा बढ़ते ट्रैफिक दबाव से आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

Also read: Haryana news : हरियाणा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

उन्होंने कहा कि हिसार को आधुनिक एवं व्यवस्थित बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए लगभग 30.08 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सडक़ के 6-लेन विस्तार से शहर के प्रमुख मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, निवेश और शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।


कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हिसार के विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए नए प्रोजेक्ट लाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast