Search KhabarFast

Press ESC to close

सोशल मीडिया पर लगा बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर लगेगी रोक

सोशल मीडिया पर लगा बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर लगेगी रोक

Britain Social Media Ban: सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक दुनिया के किसी भी कोने में रहकर एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। लेकिन अब लोग इसके आदि हो चुके हैं, खासकर छोटे बच्चे, जिन्हें सोशल मीडिया के अलावा कुछ और दिखता ही नहीं और कई बार वह परेशानी में भी फंस जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

सरकार के इस फैसले के तहत अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, अत्यधिक स्क्रीन टाइम और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Also read: किसी दूसरे का वॉट्सऐप अपने आईफोन में कैसे चलाए? बहुत आसान है ये ट्रिक, दूसरे ऐप की जरूरत नहीं

कीर स्टार्मर ने क्या कहा?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने साफ तौर पर कहा कि सरकार बच्चों की सुरक्षा और खुशी से कोई समझौता नहीं करेंगी। इसलिए ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के मॉडल को अपनाते हुए TikTok, Instagram, Snapchat, Facebook, X, Threads जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 16 साल से कम उम्र के यूजर्स अब एक्सेस नहीं कर सकेंगे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

बता दें, आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया यूज कर रहा हैं। छोटा बच्चा हो या बुजुर्ग...ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर ही बिताया जा रहा है। ये समस्या टीनएजर्स में लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा आजकल सोशल मीडिया फ्रॉड्स भी बढ़ रहे है, जो एक चिंता का विषय है। इसलिए ब्रिटेन सरकार ने ऑनलाइन सुरक्षा, अत्यधिक स्क्रीन टाइम को ध्यान में रखते हुए 16 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए ये फैसला लिया है।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया बच्चों में चिंता, डिप्रेशन और अन्य समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है, इसलिए समय रहते कार्रवाई जरूरी है। दूसरी तरफ, कीर स्टार्मर ने सभी टेक कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि उनके इस फैसले को माना जाए और Age Verification मजबूत व्यवस्था लागू की जाएं, ताकि बच्चे आसानी से बैन को बायपास न कर सकें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast