Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के नारनौल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

हरियाणा के नारनौल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला वहां से फरार हो गई। महिला व युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई।

इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने अपनी पुत्रवधु पर चाकू से गला काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुरानी निवासी रामकुमार ने बताया कि उसके 31 वर्षीय पुत्र शशिकांत की दूसरी शादी वर्ष 2023 में गुरुग्राम जिले के गांव मऊ लोकरी निवासी सरस्वती के साथ हुई थी। सरस्वती का भी यह दूसरा विवाह था। दंपति का एक लगभग दो वर्षीय पुत्र भी है। रामकुमार के अनुसार बीते कल शशिकांत बाहर से घर लौटा था। उस समय उसकी पत्नी सरस्वती ने उसे खाना परोसा और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उसने अपने पुत्र को नहलाकर आराम करने की सलाह दी और स्वयं खाना खाने बैठ गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।

मृतक के पिता रामकुमार शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह कमरे के दरवाजे पर पहुंचा तो उसने देखा कि सरस्वती चाकू फेंककर घर से बाहर भाग गई। कमरे में शशिकांत गर्दन पर हाथ रखे बैठा था। जब वह सहायता के लिए बाहर गया और वापस लौटा तो शशिकांत फर्श पर पड़ा था तथा काफी खून बह चुका था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

वीओ: सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सदर थाना नारनौल के प्रभारी धर्मबीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर के कमरे में शशिकांत का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मृतक के पिता रामकुमार की शिकायत पर पत्नी सरस्वती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस की गिरफ्त में पत्नी

इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में जो तथ्य सामने आए हैं उनमें जानकारी मिली है कि अक्सर मियां बीवी में झगड़े होते रहते थे और बीती रात भी उनके आपसी झगड़े हुए थे और इसी झगड़े में महिला ने अपने पति को चाकू मार दिया इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है और शीघ्र ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में कैबिनेट मंत्री ने दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात , इस दिशा में उठाया बड़ा कदम

Haryana news : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर

Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हुई 23.21 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Haryana news : हरियाणा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर होगा राज्यस्तरीय समारोह, CM सैनी होंगे मुख्य अतिथि

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर 18 जून को पंचकूला में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast