Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Haryana news : हरियाणा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले की मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को सेक्टर-79 स्थित मेप्सको माउंट विले सोसाइटी द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने गांव नौरंगपुर जाने वाले रेवेन्यू रास्ते को कब्जा मुक्त कराया और सोसाइटी का गेट तोड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, सोसाइटी ने सरकारी रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया था। निगम अधिकारियों ने बताया कि, गांव नौरंगपुर के निवासियों ने शिकायत की थी कि सोसाइटी ने रेवेन्यू रास्ते पर गेट लगाने के साथ एक टीन शेड डालकर मंदिर भी बना रखा था, जिससे आम लोगों को काफी मुश्किल हो रही थी।

जानकारी के मुताबिक पता चला कि यह कार्रवाई DTP राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीओ शशिकांत और निगम अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। निगम ने पहले सोसाइटी प्रबंधन को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।


सोमवार को निगम ने गेट हटाकर रास्ते को खोल दिया। इसके अलावा मंदिर के शेड को हटाने के लिए सोसाइटी निवासियों के अनुरोध पर दो दिन का समय दिया गया है। यदि तय अवधि में शेड नहीं हटाया गया, तो निगम दोबारा कार्रवाई करेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast