Search KhabarFast

Press ESC to close

झारखंड में हादसे का शिकार हुआ 5 साल का मासूम, सेप्टिक टैंक में गिरने से हुई मौत

झारखंड में हादसे का शिकार हुआ 5 साल का मासूम, सेप्टिक टैंक में गिरने से हुई मौत

Jharkhand Tragedy: झारखंड के औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। खेल-खेल में एक 5वर्षीय मासूम बच्चा घर के बाहर खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया जिस वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग टाउनशिप प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के आस्था सिटी टाउन की है। जब 5साल के आदर्श कुमार मानगो के कुमरुम बस्ती में रहने वाले मजदूर तपन कुम्भकार का इकलौता बेटा था। तपन मजदूरी के सिलसिले में अपने बेटे को साथ लेकर आस्था सिटी टाउन में ठहरे हुए थे। दोपहर के भोजन के बाद आदर्श अपने छोटे-मोटे दोस्तों के साथ भवन परिसर के बाहर खेल रहा था। अचानक उसके पैर फिसले और वह पास ही बने खुले सेप्टिक टैंक में जा गिरा।

परिजनों के अनुसार, आदर्श की अनुपस्थिति पर शक होने पर तलाश शुरू हुई। टैंक के पास उसका एक चप्पल पड़ा मिला, जिससे सबको आशंका हुई। जांच करने पर बच्चा बेहोशी की हालत में टैंक के गहरे पानी में डूबा हुआ मिला। तुरंत उसे बाहर निकाला गया और नजदीकी एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FASTag से जुड़ी बड़ी अपडेट ! अब बार-बार नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

FASTag : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप भी रोजाना वाहन चलाते समय टोल से गुजरते है और आपको भी बार बार टोल देना पड़ता है

Kal Ka Mausam 3 June 2026: हरियाणा, दिल्ली समेत 18 राज्यों में अलर्ट, कल कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

Kal Ka Mausam 3 June 2026: देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

'तीसरे पक्ष का कोई रोल नहीं...' बॉर्डर मुद्दे पर भारत की नेपाल पीएम बालेन शाह को टूक जवाब

India-Nepal Border Dispute:भारत ने नेपाल के साथ बॉर्डर विवाद को सुलझाने के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारीज कर दिया है। भारत का तब आया है, जब नेपाल के पीएम बालेन शाह ने कहा था कि नेपाल भारत के साथ सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए ब्रिटेन और चीन की मध्यस्थता चाहता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast