Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Govt Appointments: हरियाणा सरकार में चेयरमैन और वाइस चेयरमैनों की बंपर नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Govt Appointments: हरियाणा सरकार में चेयरमैन और वाइस चेयरमैनों की बंपर नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Govt Appointments: हरियाणा सरकार ने अलग अलग बोर्डों, निगमों और संस्थाओं में गैर राजनीतिक और प्रशासनिक पदों पर लंबे समय बाद नियुक्तियां की है। इन पदों पर प्रदेश में बड़े स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। वहीं माना जा रहा है कि अगले 5-7 दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, क्योंकि भाजपा के लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं को पद मिलने वाले हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार श्रम, कृषि, महिला विकास, सहकारिता और कला-संस्कृति से जुड़े संस्थानों में नियुक्तियां की गई हैं।


1. सरकार ने रोहतास जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। 
2. एडवोकेट वेदपाल को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। 
3. गुरनाम सैनी को हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
4. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सुनीता दांगी को हरियाणा वूमेन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सहकारिता क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में भी नियुक्तियां की गई हैं।

1. सुभाष कलसाना को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक की मैनेजिंग कमेटी में सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

2. सुभाष बंसल को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन लिमिटेड की मैनेजिंग कमेटी में सरकारी प्रतिनिधि बनाया गया है
3. भारत भूषण जुयाल को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड की मैनेजिंग कमेटी में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।

कला एवं संस्कृति क्षेत्र में भी सरकार ने नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

1. महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
2. अमित सैनी को हरियाणा कला परिषद के गुरुग्राम जोन अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
3. बिंदर दनोदा को हिसार जोन अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
4. गगन हरियाणवी को रोहतक जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों को सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जनसरोकारों से जुड़े संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast