Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update:हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Weather Update:हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ?

 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलती हुई नजर आ रही है। अब दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं, जिसके चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी, जिससे आंधी तूफान और बारिश होगी।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन यानी कि 3 से 7 जून तक बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान अगले 5 दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। वहीं तेज हवाएं चलेंगी, बिजली चमकेगी और कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार है।


IMD की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं। पहला 2 जून की रात को और दूसरा 4 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 6 जून तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

Also read: Haryana Govt Appointments: हरियाणा सरकार में चेयरमैन और वाइस चेयरमैनों की बंपर नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

3 जून को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

इसके बाद 4 जून को अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रह सकता है, जबकि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

5 जून को हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में कम रहेगी। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान हल्की फुल्का मौसम में बदलाव संभव है।

इसके बाद फिर  6 जून को फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। हिसार, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

Also read: Haryana Govt Employees: हरियाणा में लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने 3 लाख रुपये सहायता देने का किया ऐलान

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जून को शनिवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम फिर बदल सकता है। उत्तर और पूर्वी हरियाणा के कुछ हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

8 जून  को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

9 जून को हरियाणा के कुछ जिलों में तेज धूप और गर्मी बनी रह सकती है, जबकि अन्य इलाकों में बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast