IPS Transfers: बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। सम्राट सरकार ने 27 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
पूर्णिया को मिला नया SSP
पूर्णिया के एसपी पद पर तैनात रही स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है।
पटना, भागलपुर और गया में नए सिटी SP
राजधानी पटना के तीनों नगर एसपी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा भागलपुर और गया में भी नए नगर एसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है। गया और दरभंगा में नए ग्रामीण एसपी भी तैनात किए गए हैं।
Also read: IAS Officers Transfers: 21 IAS अफसरों का तबादला, 11 जिलों के बदले DM, देखें पूरी लिस्ट
कई नये पुलिस कप्तान बनाए गए
खगड़िया एसपी राकेश कुमार को बीसैप-5, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7, कटिहार का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक बनाया गया है।
विशेष शाखा और CID में भी बदलाव
शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा में एसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। रामानंद कौशल को सीआईडी एसपी तथा चंद्र प्रकाश को बीसैप-10, पटना का समादेष्टा बनाया गया है।
जहानाबाद और पूर्णिया के अधिकारियों का भी तबादला
जहानाबाद एसपी अपराजित को बीसैप-16, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। वहीं बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज राम को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
13 जिलों के नए पुलिस कप्तान
कुमार गौतम – बेतिया एसपी
उपेंद्र नाथ वर्मा – औरंगाबाद एसपी
अमितेश कुमार – बांका एसपी
शौर्य सुमन – पूर्णिया एसएसपी
हिमांशु – शेखपुरा एसपी
राजेश कुमार – बगहा एसपी
शुभांक मिश्रा – वैशाली एसपी
शिखर चौधरी – कैमूर एसपी
विक्रम सिहाग – सहरसा एसपी
भानु प्रताप सिंह – खगड़िया एसपी
परिचय कुमार – कटिहार एसपी
कोटा किरण कुमार – जहानाबाद एसपी
शैलेन्द्र सिंह – शिवहर एसपी
नए नगर एवं ग्रामीण एसपी
शैलजा – पटना पूर्वी एसपी
संकेत कुमार – पटना पश्चिमी एसपी
ममता कल्याणी – पटना मध्य एसपी
अतुलेश झा – भागलपुर नगर एसपी
अभिनव – गया नगर एसपी
दिव्यांजलि जायसवाल – गया ग्रामीण एसपी
साक्षी कुमारी – दरभंगा ग्रामीण एसपी