Search KhabarFast

Press ESC to close

Husband Murder: देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, शादी के 4 महीने बाद ही करवा दिया मर्डर

Husband Murder: देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, शादी के 4 महीने बाद ही करवा दिया मर्डर

Husband Murder: उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई ने अपनी भाभी के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी देवर और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय अमित कुमार कैंट क्षेत्र स्थित एक ढाबे में वेटर का काम करता था। उसकी शादी इसी साल 19 फरवरी को खुशी नाम की युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अमित के छोटे भाई भोलू और उसकी भाभी खुशी के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे, लेकिन अमित उनके रास्ते में बाधा बन रहा था।

घर में हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि 14 जून को अमित ने अपनी पत्नी और छोटे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद घर में विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान खुशी ने भोलू से कहा कि जब तक अमित जिंदा रहेगा, तब तक वे दोनों साथ नहीं रह पाएंगे। इसके बाद दोनों ने अमित की हत्या की साजिश रच डाली। 17 जून की सुबह अमित घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान भोलू उसका पीछा करते हुए खेत तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, उसने पीछे से अमित के सिर पर सीमेंट के पत्थर से हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद अमित जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने उसके चेहरे पर कई वार किए और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

अगले दिन सुबह मिला शव

अगले दिन सुबह अमित का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की कई हड्डियां टूटने और गला दबाने की पुष्टि हुई। शुरुआत में भोलू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और हत्या का आरोप किसी अन्य व्यक्ति पर लगाया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस पूछताछ में भोलू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बाद में खुशी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Also read: UP NEWS: यूपी के संतकबीरनगर में भाई के सामने भाई की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में तनाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ठेकेदार के बिल पास करने के बदले 2.93 लाख रुपये रिश्वत लेते एसडीओ और जेई गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ को 2.93 लाख को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार  किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग के बिल पास करवाने को लेकर में केदार से पैसे मांगे  जा रहे थे।

भिवानी पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

IAS अस्मिता लाल की क्या है पहचान, कैसे मिला जिलाधिकारी पद? जानें इनकी दिलचस्प कहानी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की कलेक्टर काफी चर्चा में चल रही है और इन दिनों वह जनता के लिए काफी समर्पित भाव से काम कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हो, जिलाधिकारी अस्मिता लाल छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रख रही हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast