Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या

Haryana News: रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है! पानीपत के गढ़सरनाई गांव में एक पत्नी ने पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खूनी साजिश में उसका मददगार कोई और नहीं, बल्कि घर का ही भतीजा था।

पानीपत के गांव गढ़सरनाई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अवैध संबंधों के शक और पति को रास्ते से हटाने की नीयत से एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। इस खौफनाक साजिश में उसका साथ घर के ही भतीजे ने दिया। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि भतीजा पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। 

 

डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि 7 जून को थाना इसराना क्षेत्र के गांव गढ़सरनाई में करीब 40-42 वर्षीय युवक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। मृतक की माता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Also read: Haryana news : हरियाणा के सीएम ने जब खुद शिकायतकर्ताओं को लगाया फोन, अटक गई अफसरों की सांसे, देखें आज की मीटिंग में क्या क्या रहा खास ?

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी और उसके भतीजे के बीच नजदीकियां थीं। दोनों ने मिलकर युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत पहले खीर में नींद की गोलियां मिलाकर युवक को खिलाई गईं। जब वह बेहोश हो गया तो महिला ने अपने भतीजे को घर बुला लिया। दोनों आरोपियों ने बेहोशी की हालत में युवक को कीटनाशक पिलाया और उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना को प्राकृतिक मौत दिखाने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की गहन जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।

मामले की जांच जारी

डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि भतीजे को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने हुड्डा के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई का आरोप लगाया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसके अलावा अभय चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद, किसानों और प्रदेश की राजनीति को लेकर भी अपनी बात रखी।

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को मिली रफ्तार, 12,900 से अधिक वक्फ संपत्तियां मंजूर

Haryana News: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत स्वीकृत 2,902 इकाइयों में से 2,901 इकाइयों का कार्य पूरा हो चुका है, जो 99.97 प्रतिशत भौतिक प्रगति को दर्शाता है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित ऋण एवं आजीविका योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Haryana News: हरियाणा में 60 सरकारी ITI होंगी अपग्रेड, AI-ड्रोन और साइबर सुरक्षा के नए कोर्स शुरू

Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) के तहत प्रदेश के 12 क्लस्टरों में 60 सरकारी आईटीआई को अगले पांच वर्षों में अपग्रेड किया जाएगा। इन संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast