Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Expressway: 2300 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये एक्सप्रेस वे, इन 5 जिलों के किसानों की बदल देगा किस्मत, जानें कहां कहां से गुजरेगा ?

UP Expressway: 2300 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये एक्सप्रेस वे, इन 5 जिलों के किसानों की बदल देगा किस्मत, जानें कहां कहां से गुजरेगा ?

UP Expressway: उत्तर प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 106.3 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की रूपरेखा तैयार कर दी है। छह लेन वाले इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। परियोजना की कुल लागत 5001.74 करोड़ रुपये आंकी गई है।

क्या है सरकार का लक्ष्य? 

यूपीडा ने इसके निर्माण के लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर दी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अगले तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाए। यह एक्सप्रेसवे झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, रक्षा औद्योगिक गलियारे और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास क्षेत्र (बीडा) से सीधे जोड़ेगा। इससे झांसी, जालौन और आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही दिल्ली, लखनऊ, आगरा और पूर्वांचल की ओर यात्रा करना भी आसान हो जाएगा।

परियोजना दो हिस्सों में विकसित होगा 

परियोजना को दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा। पहला खंड 50 किलोमीटर लंबा होगा, जो जालौन जिले के फूलपुरा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से शुरू होकर झांसी जिले के पिपरा गांव तक जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 2262.28 करोड़ रुपये है। दूसरा खंड 56.3 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी लागत 2739.46 करोड़ रुपये तय की गई है। इस परियोजना के लिए पहले ही ड्रोन सर्वे कराया जा चुका है, जिसमें 63 गांवों को चिह्नित किया गया था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देगा। इसके बनने से माल ढुलाई और कृषि उत्पादों के परिवहन में तेजी आएगी। साथ ही स्थानीय उद्योगों और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। प्रति किलोमीटर लागत के हिसाब से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे होगा। इसकी प्रति किलोमीटर लागत करीब 47.05 करोड़ रुपये है। इससे आगे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Also read: Haryana News: हरियाणा के पानीपत में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को मिली रफ्तार, 12,900 से अधिक वक्फ संपत्तियां मंजूर

Haryana News: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत स्वीकृत 2,902 इकाइयों में से 2,901 इकाइयों का कार्य पूरा हो चुका है, जो 99.97 प्रतिशत भौतिक प्रगति को दर्शाता है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित ऋण एवं आजीविका योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Haryana News: हरियाणा में 60 सरकारी ITI होंगी अपग्रेड, AI-ड्रोन और साइबर सुरक्षा के नए कोर्स शुरू

Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) के तहत प्रदेश के 12 क्लस्टरों में 60 सरकारी आईटीआई को अगले पांच वर्षों में अपग्रेड किया जाएगा। इन संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

UP Elections: यूपी चुनाव के लिए बसपा की जोरदार तैयारी, सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो का नाम फाइनल

BSP on UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को सुल्तानपुर विधानसभा सीट से अपने तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती की सहमति से सुल्तानपुर विधानसभा सीट (188) से इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रभारी और प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast