IAS Officers Transfers: बिहार में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिहार की सम्राट सरकार ने देर शाम बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।
इन अफसरों का हुआ तबादला
मुख्य सचिव आनंद किशोर की 10 साल बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद से उनकी छुट्टी कर दी गई है। वे 2016 से ही इस पद पर थे। अब वे केवल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।
कुंदन कुमार कुमार पटना के नए डीएम बनाए गए हैं।
Also read: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की बड़ी पहल, 17 नए मेडिकल कॉलेज PPP मॉडल से होंगे तैयार
पटना समेत 11 जिलों के DM बदले
पटना के डीएम रहे त्यागराजन एसएम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। रॉबर्ट एल चोंग्थू का तबादला संसदीय कार्य विभाग में किया गया है। मो. सोहैल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नए सचिव बने। मुजफ्फरपुर के डीएम सुव्रत कुमार सेन को मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर निगम का नया एमडी बनाया गया है।
इसी क्रम में खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है, जहां वे प्रभारी सचिव (मद्य निषेध), प्रभारी सचिव (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
इस व्यवस्था से अजय यादव और चंद्रशेखर सिंह जैसे अधिकारी अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त हो जाएंगे. मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन का तबादला करते हुए उन्हें बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMICL) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है, जिससे अमित कुमार पांडेय अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे. मुजफ्फरपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव को कमान सौंपी गई है.
जहानाबाद की डीएम को भेजा गया भागलपुर
सामाजिक सुरक्षा के निदेशक धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव छिरिड वाई भूटिया को जहानाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जहानाबाद की वर्तमान डीएम अलंकृता पांडेय को भागलपुर के जिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह को अब नालंदा (बिहार शरीफ) का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के डीएम सौरभ जोरवाल को साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है, जिससे राहुल कुमार इस प्रभार से मुक्त हो जाएंगे. पूर्वी चंपारण में अब कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को नया जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है, और उनके जाने से रिक्त हुए कृषि निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को दिया गया है.
निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल को बांका जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ को गोपालगंज का नया जिलाधिकारी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक नवीन कुमार को किशनगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम विरकर अब खगड़िया के नए जिलाधिकारी होंगे, जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास (सासाराम) का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.
जहानाबाद की डीडीसी डॉ. प्रीति को समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) का निदेशक बनाया गया है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है. इसके अलावा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी चन्द्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है.