Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : शत प्रतिशत गणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर जोर

Haryana news : शत प्रतिशत गणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर जोर

Haryana news : डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  वर्षा खांगवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत एनुमरेशन फार्म वितरण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।


शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत आयोजित बैठक में डीसी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय से कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Also read: UP Expressway: 2300 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये एक्सप्रेस वे, इन 5 जिलों के किसानों की बदल देगा किस्मत, जानें कहां कहां से गुजरेगा ?

सुपर विजन प्लान के तहत पूरा हो एनुमरेशन फार्म वितरण कार्य
डीसी ने कहा कि एनुमरेशन फार्म वितरण कार्य को प्रभावी सुपरविजन प्लान के तहत आगे बढ़ाया जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक फार्म पहुंचे।


मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें ।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और पारदर्शी बनाने का अभियान


डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के तहत नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, पते में परिवर्तन, नाम, आयु अथवा अन्य विवरणों में संशोधन तथा अपात्र प्रविष्टियों की पहचान का कार्य किया जा रहा है। यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Also read: Haryana News: हरियाणा के पानीपत में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या
डोर टू डोर जाने वाले हर बीएलओ का सहयोग करें नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर पूरा सहयोग दें। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी अभियान के प्रति जागरूक करें तथा मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरणों की जांच अवश्य करें।


प्रत्येक घर तक पहुंचे अभियान की विस्तृत जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी जिले के प्रत्येक गांव, वार्ड और घर तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि आरडब्ल्यूए, नगर पार्षदों तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होगा और जिले के लिए एक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।


यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में 560 करोड़ FD घोटाला, IAS पंकज अग्रवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेल

Haryana News: हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि मामला केवल सरकारी खातों को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक मंजूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और फर्जी वित्तीय लेनदेन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है।

हरियाणा के कैथल में टायर फटने से कांवड़ियों की गाड़ी पलटी, 15 श्रद्धालु थे सवार; 3 की हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के कैथल के गांव सोलूमाजरा और टीक के बीच कांवड़ियों से भरी एक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। इस हादसे में कई कांवड़ियों को चोटें लगी। ये शिवभक्त कैथल के कस्बा सीवन से हरिद्वार डाक कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सोलूमाजरा के पास पहुंचे तो अचानक से गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी साइड में पलट गई। हादसा देर रात को करीब 10 बजे हुआ।

Haryana News: पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, बार-बार ‘चोर’ कह जाने से थी नाराज

Panchkula: हरियाणा के पंचकूला से बीते दिन एक हत्या का मामला सामने आया था। जहां एक मेड ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। दरअसल, सेक्टर-21 में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता अपने लापता सोने के गहनों के बारे में मेड सुनीता देवी से पूछताछ कर रही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast