Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : नीट परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, भ्रामक प्रचार फैलाया तो होगी कार्रवाई

Haryana news : नीट परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, भ्रामक प्रचार फैलाया तो होगी कार्रवाई

Haryana news :  जिला में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने कड़ी निगरानी के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए पुलिस की साइबर सेल की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रहेगी।  वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। डीसी ने नीट परीक्षा के लिए एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Also read: Haryana news : शत प्रतिशत गणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर जोर
डीसी द्वारा जारी आदेशानुसार राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र और एमएनएस राजकीय कॉलेज पर एसडीएम भिवानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल पर एसडीएम लोहारू मनोज कुमार को, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीडीपीओ सोमबीर कादयान को, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीएमसी हरबीर सिंह को, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में जीएम रोडवेज दीपक कुंडू को और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र में सिवानी की एसडीएम विजया मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

-प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

डीसी साहिल गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जसबीर दलाल को, एमएनएस राजकीय कॉलेज में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ को, सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में सिंचाई विभाग से एसडीओ सत्यवान को, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार को, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता राहुल छिल्लर को, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता राकेश सैनी को और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र पर काडा के कार्यकारी अभियंता मनीष देसवाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


इसके अलावा पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ संचार मलिक हांसी गेट से शिक्षा बोर्ड क्षेत्र में तथा पंचायती राज के एसडीओ रिंकू हांसी गेट से घंटाघर  चौक व सामान्य अस्पताल क्षेत्र में,सिंचाई विभाग से एसडीओ सत्यवान बस स्टैंड से केंद्रीय विद्यालय  पालुवास क्षेत्र तक और जिला बागवानी अधिकारी देवीलाल को छाजू राम चौक से प्रेम नगर तक का क्षेत्र दिया है, जो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने की स्थिति में ओवरऑल नोडल ऑफिसर, नोडल ऑफिसर और जिला प्रशासन को तुरंत प्रभाव से अवगत करवाएंगे ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना बने।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने हुड्डा के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई का आरोप लगाया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसके अलावा अभय चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद, किसानों और प्रदेश की राजनीति को लेकर भी अपनी बात रखी।

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को मिली रफ्तार, 12,900 से अधिक वक्फ संपत्तियां मंजूर

Haryana News: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत स्वीकृत 2,902 इकाइयों में से 2,901 इकाइयों का कार्य पूरा हो चुका है, जो 99.97 प्रतिशत भौतिक प्रगति को दर्शाता है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित ऋण एवं आजीविका योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Haryana News: हरियाणा में 60 सरकारी ITI होंगी अपग्रेड, AI-ड्रोन और साइबर सुरक्षा के नए कोर्स शुरू

Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) के तहत प्रदेश के 12 क्लस्टरों में 60 सरकारी आईटीआई को अगले पांच वर्षों में अपग्रेड किया जाएगा। इन संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast