Search KhabarFast

Press ESC to close

Viral Story: शादी के 8 दिन पहले घर से भागकर की लव मैरिज, पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया पिंडदान

Viral Story: शादी के 8 दिन पहले घर से भागकर की लव मैरिज, पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया पिंडदान

Viral Story: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, उसी पिता ने अपनी जिंदा बेटी का श्राद्ध कर दिया। सरिया क्षेत्र की रहने वाली युवती अपनी शादी से आठ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके दोनों शादी कर ली। जिसके बाद युवती ने अपनी पति के साथ एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।  

जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र निवासी राजू मेहता ने अपनी बेटी सुनैना कुमारी की शादी तय की थी और 20 जून को उसकी बारात आने वाली थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। घर में शॉपिंग से लेकर मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। वहीं रिश्तेदारों का भी आना शुरू हो गया था। लेकिन इसी बीच शादी से महज आठ दिन पहले 12 जून को सुनैना कुमारी अचानक घर से लापत हो गई। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद पता लगा कि उसने अपने प्रेमी संग भागकर शादी कर ली। जिसके बाद परिवार में मायूसी छा गई।

वीडियो जारी कर सुनैना ने किया दावा

वीडियो में सुनैना ने दावा किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया। सुनैना ने कहा कि वह पिछले 11 वर्षों से अपने प्रेमी के संपर्क में थी और उसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता उसकी इच्छा के विरुद्ध कहीं और शादी तय कर रहे थे, जो उसे स्वीकार नहीं था। वीडियो में सुनैना ने यह भी कहा कि यदि उसके पति या उसके ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए उसके पिता जिम्मेदार होंगे।

बेटी की हरकत से मायूस दिखे पिता

बेटी की इस हरकत के बाद पिता काफी ज्यादा मायूस दिखे। उन्होंने कहा कि बेटी की इस हरकत के बाद पूरा परिवार सदमे है। हमारी समाज जो इजाजत प्रतिष्ठा थी, वो हमारी बेटी ने खराब कर दी। जिसके बाद हमने अपनी मर्जी से बेटी का श्राद्ध और पिंडदान किया है। जब बेटी को हमारी कोई चिंता नहीं तो हम उसकी क्यों करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

झारखंड में दर्दनाक हादसा...मंत्री दीपिका पांडे की बेटी सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, जानें दुर्घटना की वजह

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की जिस कार में की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सवार थीं, वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की एक साथ मौत हो गई।

Aaj Ka Mausam 24 September: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बिहार-झारखंड तक पहुंचा, तूफानी हवाओं के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

24 September Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर 2026 गुरूवार को कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पीएम मोदी का सेवा यात्रियों को संदेश, बोले- ‘सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए’

PM Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि "एक पुरानी कहावत है कि जब कोई यात्रा से लौटता है और आप उन्हें प्रणाम करते हैं, तो उस यात्रा से मिले पुण्य का आधा हिस्सा प्रणाम करने वाले व्यक्ति को मिल जाता है इसलिए आज, इन सभी 'सेवा यात्रियों' को नमन करके, मैं भी उस पुण्य का आधा हिस्सा 'चुरा' रहा हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast