Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के सीएम ने जब खुद शिकायतकर्ताओं को लगाया फोन, अटक गई अफसरों की सांसे, देखें आज की मीटिंग में क्या क्या रहा खास ?

Haryana news : हरियाणा के सीएम ने जब खुद शिकायतकर्ताओं को लगाया फोन, अटक गई अफसरों की सांसे, देखें आज की मीटिंग में क्या क्या रहा खास ?

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आमजन की शिकायतों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि वास्तविक और सक्रिय है। सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री ने न केवल शिकायतों को गंभीरता से सुना बल्कि मौके पर ही फोन पर संवाद कर मामलों की गहराई से जानकारी ली और तुरंत निर्णय भी दिए।

 

बैठक के दौरान दो ऐसे मामले सामने आए जिनमें शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित नहीं थे। इस पर मुख्यमंत्री ने बिना समय गंवाए फोन पर सीधे शिकायतकर्ताओं से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। पहला मामला फतेहपुर जातांवाली निवासी संजय कुमार का था, जिन्होंने रजवाहे पर साइफन सही तरीके से न लगाए जाने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन पर संजय कुमार से बातचीत कर पूरे मामले को समझा और तुरंत एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए, ताकि निष्पक्ष जांच के साथ समाधान सुनिश्चित हो सके।

Also read: Haryana news : हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होंगे सम्मानित

दूसरा मामला श्रीमती निर्मल कौर से जुड़ा था, जिनकी ओर से उनके पिता बैठक में उपस्थित हुए थे। शिकायत में बताया गया था कि उनके पति श्री विरेंद्र पाल, जो आयुष विभाग में फार्मासिस्ट थे, उनका फरवरी 2026 में निधन हो गया था, आरोप थे कि उसके बाद उन्हें मिलने वाले लाभ और सहायता प्रदान नहीं की गई। हालांकि बैठक में उपस्थित उनके पिता ने आयुष विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताया। लेकिन, मुख्यमंत्री ने इस मामले में भी सीधे श्रीमती निर्मल कौर से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने भी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया और मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री की इस प्रकार की जनता के प्रति जवाबदेही वाली कार्यशैली ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली में न केवल प्रशासनिक सक्रियता है, बल्कि जनता की समस्याओं को व्यक्तिगत स्तर पर सुनने और समाधान निकालने की गंभीर प्रतिबद्धता भी शामिल है।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं को हल करते हुए शिकायतों का निदान करें। बैठक में 15 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गई जिनमें से 12 शिकायतों का निपटान कर दिया गया और तीन शिकायतें लंबित रखी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए विशेष निर्देश भी दिए, उन्होंने कहा कि सीवरेज व सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। शहरी क्षेत्र में जहां सीवरेज लाइन डाल दी गई है वहां जल्द से जल्द सड़क बनाने का कार्य शुरू किया जाए।

Also read: Haryana news : हरियाणा में दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान, जाने बड़ी वजह ?

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में गांव गंगा निवासी श्री परमजीत सिंह की फर्जी वसीयत संबंधी शिकायत पर अधिकारियों की ओर से बताया गया कि अंगूठा निशान की दो जगह जांच करवाई गई है और दोनों जगह धुंधली होने की वजह से रिपोर्ट का मिलान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस शिकायत को अगली बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए। गांव फतेहपुर जोतांवाली निवासी श्री संजय कुमार की शिकायत जिसमें उन्होंने साइफन को गलत बनाए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग थी, मुख्यमंत्री ने इस मामले में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए जो मौके पर जाकर किसानों से बातचीत करेगी तथा इसके तमाम पहलूओं को देखते हुए अगली बैठक में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

 

रानियां के वार्ड नंबर एक निवासी श्री बलवीर राम की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके भाई श्री जगसीर सिंह की मौत के मामले में अगर शिकायतकर्ता कोई तथ्य लेकर आए तो उसे जांच में शामिल किया जाएगा। एडिशनल मंडी सिरसा निवासी श्री हार्दिक गोयल की शिकायत इंडस्ट्रियल एरिया-एक के सर्विस इंडस्ट्री शॉप के नक्शे के पेवमेंट एवं पार्किंग का नाप सही रुप से नहीं दिए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर परिषद के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर इस मामले में संलिप्तों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य को लेकर जो टेंडर हुआ है उस पर जल्द काम शुरू किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने भादड़ा निवासी श्री महेंद्र सिंह, गांव तारुआना निवासी श्री राम सिंह, जंडवाला बिश्रोइयां निवासी श्री ओम विष्णु, खुईयां मलकाना निवासी श्री जरनैल सिंह, कुस्सर निवासी श्री महेश कुमार, मेहनाखेड़ा निवासी श्री देवदत्त, राम कॉलोनी बरनाला रोड निवासी श्रीमती शकुंतला तथा रोड़ी निवासी श्री रूलदु राम की शिकायत का सुनवाई के बाद निपटारा कर दिया गया। श्री रलदु राम की शिकायत पर गली निर्माण के निर्देश के साथ ही रुपये मांगने के संबंध में जेई के खिलाफ जांच करने के निर्देश भी दिए गए है।

 

बैठक में पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, ऐलनाबाद विधायक श्री भरत सिंह बैनीवाल, सिरसा विधायक श्री गोकुल सेतिया, कालांवाली विधायक श्री शीशपाल केहरवाला, जिला परिषद चेयरमैन श्री कर्ण चौटाला, उपायुक्त श्री शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अर्पित संगल, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी,  चेयरमैन श्री रोहताश जांगड़ा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन श्री देव कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार श्री जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन श्री सतीश जग्गा भी मौजूद रहे।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीवी पर मनु भाकर को देखा, फिर खुद बन गईं चैंपियन... हिसार की आयुषी ने 14 साल की उम्र में बनी नेशनल चैंपियन

Haryana News: हरियाणा के हिसार की रहने वाली 14 वर्षीय आयुषी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। देहरादून में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल के सब-यूथ विमेन व्यक्तिगत मुकाबले में उन्होंने 375.8 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में हुई इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

हरियाणा के हांसी एसपी ने सस्पेंड किए 5 पुलिसकर्मी, ड्रग सप्लायर ने बाथरूम में फांसी लगाई, निगरानी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के हांसी के पुलिस अधीक्षक ने ओडिशा में एक आरोपी की आत्महत्या के मामले में हांसी CIA-1 की टीम के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक सम्मत, PSI कपिल, EHC जोगिन्द्र, EHC अर्जुन और सिपाही मुकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। टीम ओडिशा में कॉमर्शियल क्वांटिटी के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने गई थी। आरोपी की मौत के बाद सामने आई पुलिस की लापरवाही को निलंबन का आधार बनाया गया है।

Bullet Bike के शौकीन हो जाएं सावधान! कैथल में पुलिस ने अक्टूबर में 49 चालान काटे, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के कैथल में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कड़ी निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है तथा साथ साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान अक्तुबर माह में 49 बुलेट बाइको के चालान किए गए है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast