Search KhabarFast

Press ESC to close

इंडोनेशिया दौरे पर पीएम मोदी ने किया प्रम्बानन मंदिर का दर्शन, शिव जी को लेकर प्रधानमंत्री ने कही दिल छू लेने वाली बात

इंडोनेशिया दौरे पर पीएम मोदी ने किया प्रम्बानन मंदिर का दर्शन, शिव जी को लेकर प्रधानमंत्री ने कही दिल छू लेने वाली बात

PM Modi in Indonesia: इंडोनेशिया  के योग्याकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि,"मेरे परम मित्र और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और उनके साथ यहां आए हुए मंत्री परिषद के सभी वरिष्ठ साथी,इंडोनेशिया और भारत के मेरे भाई-बहनों ये मेरा सौभाग्य है कि कहीं न कहीं मुझे शिव जी से जुड़ने का अवसर मिल ही जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा जन्म वडनगर में हुआ और वहां पर हाटकेश्वर महादेव एक बहुत बड़ा तीर्थ क्षेत्र है। सोमनाथ जो गुजरात की धरती है जिसकी विकास में मेरी सीधी जिम्मेदारी है और राजनीति कार्य क्षेत्र काशी, काशी विश्वनाथ महादेव उनके आर्शीवाद मुझ पर निरंतर बने रहे हैं। आज यहां पर आकर एक हमारी सांस्कृतिक विरासत का पूर्णोधार और उसका नवीनीकरण का काम और उसका प्रारंभ करने का सौभाग्य भी मुझे मिला। मैं अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," मेरी यात्रा का आज तीसरी दिन है लेकिन यहां के जीवन में, यहां की हवा में एक संस्कृति की खुशबू है वो खुशबू जो हम भारत की धरती पर पल-पल अनुभव करते हैं। ये खुशबू हमारी सांस्कृतिक विरासत अपने आप में, अपनत्व से जुड़ती है। मैं यहां के लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने बड़ी विरासत को जिस प्रकार से संभाला है जिस प्रकार से संवारा है इसलिए मैं यहां के नागरिकों का भी और अब तक रहे सभी शासकों का भी धन्यवाद करता हूं।

आज के बाद भारत के यात्री तो यहां जरूर आएंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"इंडोनेशिया की इस पवित्र मंदिर में एक ही गूंज महामृत्युंजय का जाप यहां हो रहा था। ये अपने आप में हृदय को स्पर्श करने वाला था मैं देख रहा हूं कि इस भव्य मंदिर के परिसर में अब जब हम पुनर्निर्माण का कार्य करने जा रहे हैं और ये UNESCO का वर्ल्ड हेरिटेज है। मुझे पूरा विश्वास है आज के बाद भारत के यात्री तो यहां जरूर आएंगे। ये साउथ ईस्ट एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हमारी विरासत की पहचान है। इस मंदिर में भगवान शिव, मां दुर्गा और गणेश जी की प्रतिमाएं हैं।

पीएम मोदी ने किया वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ने कहा कि आज मुझे भी यहां पर पूजा करने का अवसर मिला है। हम दोनों देश के नागरिकों के कल्याण और तेज विकास के लिए प्रार्थना किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि समय से पहले ये पूरा बन जाएगा। 2029 के पहले ये काम पूरा हो जाएगा और मैं वादा करता हूं कि इसके पुनर्निर्माण के बाद मैं यहां जरूर आऊंगा और आपके साथ इस उत्सव का मनाऊंगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast