Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या चौथे टी20I से वैभव सूर्यवंशी का पत्ता होगा साफ, लगातार दो मैच में किए निराश, इंग्लैंड में नहीं चल रहा बल्ला

क्या चौथे टी20I से वैभव सूर्यवंशी का पत्ता होगा साफ, लगातार दो मैच में किए निराश, इंग्लैंड में नहीं चल रहा बल्ला

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लेंड दौरे पर गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार दो मैचों में बल्ले से फेल रहे हैं। टीम इंडिया में वैभव के डेब्यू के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन, अपने पहले मैच में वह 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नॉटिंगघम में खेले गए तीसरे टी20 में वैभव सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने।  

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में लगातार दो मैचों में फेल होने के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या उन्हें चौथे मैच में मौका मिलेगा या नहीं? क्या फिर से टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन की वापसी होगी या प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा।

आयरलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक एक मैच भी नहीं जीत सकी है। इंग्लैंड से पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज में हार झेलन पड़ी थी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच में फेल होने के बाद भी वैभव को प्लेइंग से बाहर रखने की संभावना ना के बराबर है। टीम मैनेजमेंट वैभव को भरपूर अवसर देने का विचार कर रही है। ऐसे में संजू सैमसन को फिलहाल बाहर इंतजार ही करना पड़ सकता है।

क्या संजू को मिलेगा मौका?

हालांकि, मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा की जगह जंगू को मौका दिया जा सकता है क्योंकि, तिलक वर्मा भी लगातार फ्लॉफ हो रहे हैं। वहीं, बात वैभव की करें तो उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पूरी दुनिया रूबरू हो चुकी है। पहली बार सीनियर टीम के लिए खेल रहे वैभव ने भले ही बड़ी पारियां नहीं खेली हो लेकिन, जितनी देर भी वह क्रिज पर रुके इंग्लैंड के गेंदबाजों में दहश्त देखने को मिली।  

Also read: India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौकातीसरे टी20 में भारत की हार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया को 125 रनों के अंतर से मात मिली। मैच में इंग्लैंड की तरफ से फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी से 7 विकेट पर 201 रन बनाए थे। इसके जवाब में पूरी भारतीय टीम ने 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: हार के बाबूजद टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने लगाई छलांग, पाकिस्तान की हालत खराब

ICC Test Ranking:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। मैके के ग्राउंड पर खेला गया ये मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबलें को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया।

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगल रह है। अपना शानदाप फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 168 गेंदों में शतक पूरा किया और 117 रन बनाए।

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रव‍िवार (23 अगस्त) से हो रही है. जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। दलीप ट्रॉफी में फोकस में सबसे ज्यादा इस बार वैभव सूर्यवंशी रहेंगे, जो इस बार ईस्ट जोन के कप्तान बनाए गए हैं। वैभव का मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु में मौजूद के ग्राउंड में होना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast