Search KhabarFast

Press ESC to close

सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म का पोस्टर देख क्यों भड़के लोग? बोले- मजाक चल रहा है क्या

सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म का पोस्टर देख क्यों भड़के लोग? बोले- मजाक चल रहा है क्या

Saurav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्ममेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म बायोपिक दादा-द सौरव गांगुल स्टोरी का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट उतारकर हवा में लहराने वाले आइकॉनिक मोंमेट को दिखाया है।

राजकुमार राव ने इस पोस्टर को शेयर कर सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, खुद सौरव गांगुल ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर कर लिखा कि अब तक का सबसे बेहतरीन गिफ्ट। राजकुमार राव को मेरा कवर ड्राइव खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पोस्टर देखकर क्यों भड़के लोग

भले ही सौरव गांगुली को ये पोस्टर पसंद आया हो लेकिन, सोशल मीडिया पर फैंस को राजकुमार राव का ये लुक बिल्कुल रास नहीं आया। पोस्टर के रीलीज होते ही यूजर्स ने इसकी खराब एडिंटिंग और लुक को मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा बिल्कुल अच्छा नहीं है। इससे बेहतर काम तो एआई कर देता। दूसरे यूजर ने कहा कि प्लीज नहीं, इसे हटा दीजिए, बहुत फेक लग रहा है। वहीं, तीसरे यूजर्स ने लिखा दादा का बहुत ही खराब एडिटेड पोस्टर, मजाक चल रहा है क्या  

Also read: दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान पर ममता कुलकर्णी का यू-टर्न, कहा- उनके कमेंट को गलत समझा गया

कौन-कौन निभा रहे फिल्म में किरदार

क्रिटिसिज्म के बीच फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। इस बायोपिक का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर विक्रम मोटवाने कर रहे हैं। जबकि इसका प्रोडक्शन लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सौरव गांगुली का रोल राजकुमार राव, डोना गांगुली का किरदार तान्या मानिकतला, निरूपा गांगुली की भूमिका अपराजिता और चंडी गांगुली का रोल शाश्वत चटर्जी निभाते नजर आएंगे। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमांशी खुराना के बयान पर असीम रियाज का पलटवार, बोले- धर्म बदलने के लिए कभी नहीं कहा

Bollywood News: बिग बॉस 13 के रनर-अप असीम रियाज़ ने आखिरकार अपनी पूर्व प्रेमिका हिमांशी खुराना की उनके पुराने रिश्ते को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ी है और इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कभी हिमांशी को धर्म बदलने के लिए कहा था।

‘चक दे! इंडिया’ से ‘सम बहादुर’ तक, बॉलीवुड ने कैसे जगाई देशभक्ति की भावना

Independence Day 2026: हर स्वतंत्रता दिवस पर, भारतीय दर्शक बॉलीवुड की कुछ सबसे पसंदीदा देशभक्ति फिल्मों को देखने के लिए लौट आते हैं। 'बॉर्डर' और 'गदर: एक प्रेम कथा' से लेकर 'चक दे! इंडिया', 'लक्ष्य' और 'सम बहादुर' तक, इन फिल्मों ने पीढ़ियों से भारतीयों को ऐसे संवाद दिए हैं जो आज भी उनके दिलों में बसे हुए हैं। देश भर के परिवार 'लक्ष्य', 'स्वदेस' या 'सम बहादुर' जैसी फिल्में देखने के लिए टेलीविजन पर तत्पर रहते हैं। गौरतलब है कि एक काल्पनिक किरदार के लिए लिखा गया एक संवाद, समय के साथ, दर्शकों की राष्ट्रीय गौरव की शब्दावली का हिस्सा बन जाता है, चाहे वह सनी देओल अभिनीत ‘गदर’ 'एक प्रेम कथा' का "हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, और जिंदाबाद रहेगा!" हो या शाहरुख खान का 'चक दे! इंडिया' का एकता का अचूक संदेश। 'इंडिया' - "मुझे राज्यों के नाम न सुनाते देते हैं न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक देश का नाम सुना देता है इंडिया।

राजपाल यादव की चमकी किस्मत, 1200 करोड़ी की डील साइन की, 12 फिल्में होंगी रिलीज

Rajpal Yadav Signs Deal:राजपाल यादव पिछले काफी समय से कानूनी पचड़े का सामना कर रहे हैं। हालांकि अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। ये केवल उनके लिए नहीं बल्कि उनके फैन्स के लिए खास है क्योंकि राजपाल यादव ने एक साथ एक, दो, तीन या चार नहीं बल्कि पूरी 12 फिल्में की डील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast