Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के मंगोल पुरी में चाकूबाजी से सनसनी, दो भाइयों पर हमला; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Delhi News: दिल्ली के मंगोल पुरी में चाकूबाजी से सनसनी, दो भाइयों पर हमला; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी के राजपार्क थाना अंतर्गत उस समय सनसनी फैल गई, जब दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। चाकूबाजी की इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नजदीक के अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बाहरी दिल्ली के राजपार्क थाना अंतर्गत मंगोलपुरी की है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक की पहचान 45 साल के महेश के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेश पेट्रोल पंप पर काम करते थे। आरोपी पक्ष पहले भी दो बार पीड़ित पक्ष पर चाकू से हमला कर चुका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर जिले के डीसीपी भी खुद जांच करते हुए नजर आए।

मृतक के मुकेश ने कहा कि वे अचानक मेरे पीछे से आए। मुझे चाकू मारा गया, और जब मेरा भाई आया, तो उसके सीने में चाकू मारा गया। एक साल पहले, उन्होंने मेरी बहन को चाकू मारा था। उस घटना के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए। मृतक की पत्नी ने भी पुलिस पर परिवार के सदस्यों पर पहले हुए हमले के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

मुकेश ने बताया कि जब मैं संजय गांधी अस्पताल पहुंची, तो आस-पास कोई डॉक्टर नहीं था। जब मैंने पूछा, तो उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। अचानक, कोई पीछे से आया और उन पर हमला कर दिया। एक साल पहले मेरी ननद और जीजाजी को चाकू मारा गया था। तब भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो मेरे पति आज ज़िंदा होते। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जाँच चल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast