Search KhabarFast

Press ESC to close

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें कौन उठा सकेगा योजना का लाभ

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें कौन उठा सकेगा योजना का लाभ

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना को लागू करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

सरकार ने योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, योजना की औपचारिक शुरुआत 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर की जा सकती है। इस योजना को मार्च 2025 में कैबिनेट की मंजूरी मिली थी और बजट 2026-27 में इसके लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

कौन ले सकेगा योजना का लाभ?

दिल्ली सरकार ने योजना के लिए पात्रता की शर्तें भी तय कर दी हैं। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला कम से कम पांच साल से दिल्ली की स्थायी निवासी हो। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का अनुमान है कि इस योजना का लाभ 20 से 22 लाख महिलाओं को मिलेगा।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं, आयकर भरने वाली महिलाओं और अन्य सरकारी पेंशन या समान सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन (कार) है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसके लिए आधार कार्ड (आधार से लिंक मोबाइल नंबर सहित), आधार से जुड़ा बैंक खाता, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो की जरूरत होगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार जल्द ही रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू करने के साथ आवेदन की तारीख और विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी करेगी। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Also read: Delhi EV Policy 2026: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर मिलेगी 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

PM आवास योजना का बड़ा मौका, 2 लाख रुपये से कम में मिलेगा घर; इस दिन तक कर सकते आवेदन

महंगे होते मकानों के बीच घर खरीदने का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एनसीआर के पसौंडा और नूरनगर में ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

Hydrogen Train Feature: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिसके बाद आज से रेल की पटरी पर देश की पहली हाइड्रोजन दौड़ने लगेगी। इसके साथ ही साथ आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है और इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होती है। यही वजह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल, प्रदूषण रहित और ऊर्जा दक्ष मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast