Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: महेंद्रगढ़ की बेटी मानसी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, 12वीं में पढ़ते हुए हासिल की बड़ी सफलता

Haryana News: महेंद्रगढ़ की बेटी मानसी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, 12वीं में पढ़ते हुए हासिल की बड़ी सफलता

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की बेटी मानसी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित होकर अपने परिवार, स्कूल और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि मानसी ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही भारतीय सेना की लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास कर यह उपलब्धि हासिल की। मानसी महेंद्रगढ़ स्थित RPS स्कूल की छात्रा हैं। उनकी सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया है।

मानसी को सबने दी बधाई?

मानसी के पिता विनोद कुमार और माता बबीता ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जताई। परिवार का कहना है कि मानसी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रही हैं। उनकी मेहनत और अनुशासन का ही यह परिणाम है। RPS ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने मानसी को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभा के साथ सही मार्गदर्शन और मेहनत मिलने पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानसी की उपलब्धि स्कूल के लिए भी गर्व की बात है।

कड़ी मेहनत को दिया श्रेय

RPS ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने इस सफलता का श्रेय मानसी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया। वहीं डिप्टी सीईओ कुणाल राव ने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी बनना देश सेवा का सर्वोच्च अवसर है और मानसी की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। स्कूल के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि मानसी बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं। सीनियर विंग हेड देवेंद्र पूनिया ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और मानसी की लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल दिनेश कुमार, डीन एल.एन. गौर, जिले सिंह, अमित कुमार, साक्षी मलिक, अनीता अहलावत, राजकुमार, राज सिंह सहित स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मानसी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानसी की सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल महेंद्रगढ़ बल्कि पूरे हरियाणा की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Also read: Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश; जानें अगले 3 दिनों का हाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में मां-बहन को बचाने के लिए बेटे ने पिता पर किया वार, अस्पताल में हुई मौत

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में घरेलू विवाद में शराब के नशे में पिता अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने आए 17 वर्षीय बेटे ने पिता पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बेटा खुद घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश; जानें अगले 3 दिनों का हाल

Weather Update: देशभर में मानसून का असर दिखने लगा है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है, तो कई हिस्सों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast