Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर, जानें कितना खतरनाक था

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर, जानें कितना खतरनाक था

Terrirost Elimniated: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चनापोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनी ढ़ेर हो गया।

जानकारी के अनुसार आतंकी गनी किसी बड़ी आतंकी वारदात देने की साजिश कर रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया है। सेना की राष्ट्रीय रायफ्लस, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी को ढेर किया गया।

सेना ने घोषित किया था खूंखार आतंकी

बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी जाकिर गनी कुलगाम का रहने वाला था और उसने साल 2024 में लश्कर ज्वाइन किया था। सुरक्षाबलों ने उसे A+++ आतंकी घोषित किया था। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि वहां कोई और आतंकी छिपा न हो और इलाके को सुरक्षित किया जा सके।  

Also read: PM Modi Indonesia Speech: पहलगाम हमले का समर्थन के पर पीएम मोदी ने इंडोनेशिया का किया धन्यवाद, आतंकवाद पर दिया बड़ा संदेश

आतंक विरोधी ऑपरेशन जारी

आपको बता दें कि शोपियां के सैदापोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एंटी-टेरर ऑपरेशन लगातार 5 दिनों से चल रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और तलाशी अभियान चला रही है। इस एनकाउंटर को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि आप भाग सकते हो लेकिन, छिप नहीं सकते। अंतत: सेना को सफलता मिली और CRPF  के साथ मिलकर चलाए गए एक ज्वाइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी का खात्मा किया गया। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast