Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi EV Policy 2026: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर मिलेगी 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

Delhi EV Policy 2026: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर मिलेगी 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई EV पॉलिसी 2026 लागू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। नई नीति के तहत पात्र खरीदारों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर पहले साल 30,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए EV सब्सिडी पोर्टल भी शुरू किया है। इसके जरिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

पहले साल सबसे ज्यादा फायदा

नई नीति के अनुसार पहले साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर अधिकतम 30,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। दूसरे साल यह राशि घटकर 20,000 रुपये और तीसरे साल 10,000 रुपये रह जाएगी। इसलिए सरकार ने लोगों से पहले साल ही वाहन खरीदने की अपील की है।

सब्सिडी के लिए जरूरी शर्तें

सब्सिडी का लाभ लेने के लिए वाहन की एक्स-शोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा वाहन का दिल्ली में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। केवल सरकार द्वारा तय किए गए पात्र इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही यह सुविधा मिलेगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक का पहला पेज या कैंसिल चेक, पैन कार्ड और जहां जरूरी हो वहां GSTIN की जानकारी देनी होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदक को सबसे पहले EV सब्सिडी पोर्टल पर जाकर वाहन नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंक दर्ज करने होंगे। इसके बाद RC से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करना होगा। फिर बैंक खाते की जानकारी भरकर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा होने के बाद एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिससे उसकी स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

सरकार के अनुसार, आवेदन मंजूर होने के बाद 60 दिनों के भीतर आधार से सत्यापित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। नई EV पॉलिसी से दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने और प्रदूषण कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also read: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर, जानें कितना खतरनाक था

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast