Search KhabarFast

Press ESC to close

Sapna Choudhary Controversy: घरेलू विवाद के बीच सपना चौधरी का पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

Sapna Choudhary Controversy: घरेलू विवाद के बीच सपना चौधरी का पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

Sapna Choudhary Controversy: हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले के बीच सपना का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रविवार को सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। पारंपरिक लुक में सपना का सादगी भरा अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों में वह आत्मविश्वास के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

सपना ने किया पोस्ट

हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उनके द्वारा लिखे गए कैप्शन की हो रही है। सपना ने पोस्ट में लिखा, “दूसरों की कमियां निकालकर अपने किरदार को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है। लेकिन मैं बदले में विश्वास नहीं रखती। मेरा मानना है कि कहीं का किया, कहीं न कहीं भुगतना ही पड़ता है।” सपना के इस संदेश को उनके मौजूदा पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग मान रहे हैं कि यह पोस्ट बिना किसी का नाम लिए किसी खास व्यक्ति को जवाब देने की कोशिश हो सकती है। हालांकि सपना ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।

विवादों में बनी हुई है शादीशुदा जिंदगी

गौरतलब है कि सपना चौधरी और वीर साहू की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से विवादों में बनी हुई है। दोनों के बीच मतभेद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मामला तब ज्यादा चर्चा में आया जब सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होनी है। ऐसे में सभी की नजर अदालत की अगली कार्यवाही पर टिकी हुई है। फिलहाल सपना चौधरी का यह सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है और उनके प्रशंसक लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Also read: राम अवतार में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, भाई की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता; साझा की अनदेखी तस्वीरें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast