Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत के CJP आंदोलन से पाकिस्तान में भी गूंज, सिंध के युवाओं ने बनाया 'कॉकरोच पार्टी ऑफ पाकिस्तान'

भारत के CJP आंदोलन से पाकिस्तान में भी गूंज, सिंध के युवाओं ने बनाया 'कॉकरोच पार्टी ऑफ पाकिस्तान'

Pakistan Youth Movement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की चर्चा अब पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गई है। दावा किया जा रहा है कि भारत में हुए इस आंदोलन से प्रभावित होकर पाकिस्तान के कुछ युवाओं ने भी भ्रष्टाचार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद में चल रहे एक छात्र आंदोलन को सोशल मीडिया पर "कॉकरोच पार्टी ऑफ पाकिस्तान" नाम दिया जा रहा है। वहां के युवाओं ने भारत के जंतर-मंतर प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की बात कही है। उनका कहना है कि वे भी अपने देश में इसी तरह का बड़ा आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें डर है कि ऐसा करने पर सरकार और सुरक्षा एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।

वीडियो और रील शेयर करनी कर दी शुरू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के कई युवाओं ने इस मुद्दे को लेकर वीडियो और रील शेयर करनी शुरू कर दी हैं। इन वीडियो में युवा भ्रष्टाचार और व्यवस्था में सुधार की मांग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कई युवाओं का कहना है कि खुलकर विरोध प्रदर्शन करने में उन्हें डर लगता है। दरअसल, सिंध में यह आंदोलन सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन (SPSC) की एक परीक्षा को लेकर शुरू हुआ है। साल 2024 में हुई इस परीक्षा के परिणामों को लेकर सवाल उठाए गए थे। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं के साथ भेदभाव किया गया और कुछ प्रभावशाली लोगों के बच्चों को फायदा पहुंचाया गया।

सिंध हाईकोर्ट ने लिया था फैसला

मामला बढ़ने के बाद सिंध हाईकोर्ट ने मई में परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सिंध स्टूडेंट एक्शन कमेटी ने SPSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र दोबारा परीक्षा कराने और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का आरोप है कि भ्रष्टाचार के कारण योग्य उम्मीदवारों को मौका नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई छात्र दावा कर रहे हैं कि अगर वे सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। भारत में CJP आंदोलन के खत्म होने के बाद पाकिस्तान में इसी नाम से शुरू हुई चर्चा ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि सिंध में चल रहा यह छात्र आंदोलन कितना बड़ा रूप लेता है और क्या यह पाकिस्तान में किसी बड़े युवा आंदोलन की शुरुआत बनता है।

Also read: US News: अमेरिका के सिएटल में फायरिंग का तांडव, स्पेस नीडल के पास गोली लगने से 2 की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर बरकरार...पाकिस्तान में शादियों के खानपान से लेकर बाजारों की टाइमिंग समेत कई चीजों पर रोक

Fuel Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट का असर दिखने लगा है। सरकार ने इस्लामाबाद में दुकानों, बाजारों और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे तक बंद करने का फरमान जारी किया है। शादी हॉल और मैरक्वी को रात 10 बजे बंद करना होगा। वहीं, रेस्टोरेंट और कैफे रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

अमेरिका के रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत का जवाब, ऊर्जा सुरक्षा पर नहीं बदलेगा रुख

अमेरिकी कांग्रेस ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक अहम विधेयक पारित कर दिया है। इस कानून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है।

Pakistan News: पाकिस्तान में नमाज के वक्त बड़ा धमाका, मस्जिद में सुसाइड ब्लास्ट से 15 की मौत

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार यानी नमाज के दिन एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाकिस्तान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast