Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsPAK LIVE UPDATE: अर्धशतक ठोकने के बाद पवेलियन लौटे ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार ने जमाया पैर

INDvsPAK LIVE UPDATE: अर्धशतक ठोकने के बाद पवेलियन लौटे ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार ने जमाया पैर

IND vs PAK: टी20 विश्व कप में सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद ईशान किशन आउट पवेलियन लौट गए। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। 

पहला पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत ने 52 रन बनाए। ईशान किशन 42 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

मैच में भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप लगा। शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए। वहीं, मैदान पर ईशान-किशन और तिलक वर्मा की जोड़ी डटी हुई है। 

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन के बाहर होना पड़ा है, जबकि उनकी जगह कुलदीप को मौका दिया गया है।  वहीं अभिषेक भी ठीक हैं और उनकी वापसी टीम में हुई है। 

क्या है मौसम का हाल 

वहीं, पाकिस्तानी टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। पहले की तरह एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया है। बात अगर मौसम की करें तो अभी बारिश ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं।  इसके अलावा टॉस से पहले हनुमान काइंड ने परफॉर्मेंस दी।  स्टैंड दर्शकों से भरे हुए हैं।  

भारत की प्लेइंग इलेवन 
 
इशान किशन (विकेटकीपर),तिलक वर्मा, जसप्रित बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती 
 
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन 
 
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs AFG 1st ODI: वनडे से पहले मोर्ने मोर्कल बोले- कोहली की कमी खलेगी, अब युवाओं के पास खुद को साबित करने का मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में 13 जून को खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच Morne Morkel ने टीम की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की।

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास, दुनिया हुई हैरान

Kane Williamson: न्यूज़ीलैंड के लिए सभी फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक माने जाने वाले केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से तुरंत संन्यास लेने की घोषणा की। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) की वेबसाइट के अनुसार, विलियमसन की इस घोषणा के साथ ही उनका 16 साल का शानदार इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया। इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 इंटरनेशनल मैच खेले, कई बैटिंग रिकॉर्ड बनाए और क्रिकेट की दुनिया में सम्मान और प्रशंसा हासिल की।

बांग्लादेशी क्रिकटर के साथ पुलिस ने की मारपीट! डिप्टी कमिशनर ने दिए जांच के आदेश

Bangdesh Crickter alleges Police:बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज नईम हसन के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। नईम हसन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में चुने गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast