Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: राम मंदिर दानपात्र चोरी केस में बड़ा एक्शन, SIT बनी, SOG की हिरासत में कर्मचारी

UP News: राम मंदिर दानपात्र चोरी केस में बड़ा एक्शन, SIT बनी, SOG की हिरासत में कर्मचारी

UP News: यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की कथित चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस जांच टीम का नेतृत्व एक वरिष्ठ IAS अधिकारी करेंगे। वहीं, मामले में पूछताछ के लिए मंदिर से जुड़े एक कर्मचारी को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक रुदौली के शुजागंज क्षेत्र स्थित मीनापुर फगौली गांव का निवासी लव कुश मिश्र है। जांच एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राम मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की गिनती और उससे जुड़े अन्य कार्यों में उसकी क्या भूमिका थी। जांच टीम को युवक के घर से 10 लाख रुपये नकद मिले हैं। बरामद धनराशि को गोबर में छिपाकर रखा गया था, जिससे मामले ने और अधिक गंभीर रूप ले लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद रकम का संबंध मंदिर के दानपात्रों से है या नहीं।

जानकारी के अनुसार, दान राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिलने पर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन पड़ताल के लिए SIT का गठन किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, दान पेटियों के रिकॉर्ड और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी। SOG भी मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही है और हिरासत में लिए गए कर्मचारी से पूछताछ जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana job : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन लगेगा रोजगार मेला

Haryana job : हरियाणा में नौकरी की तलाश के रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के

Haryana news : हरियाणा रोडवेज बसों में HSSC अभ्यार्थियों का फ्री रहेगा सफर, आदेश जारी

Haryana news : हरियाणा से जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए

Haryana news : हरियाणा में आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था की बहाली तेज, ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश

Haryana news : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेश में हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast