Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में संतान न होने पर प्रेम विवाह करने वाली युवती को घर से निकाला, समझौता कराने गई 70 वर्षीय दादी की पीट-पीटकर हत्या

हरियाणा में संतान न होने पर प्रेम विवाह करने वाली युवती को घर से निकाला, समझौता कराने गई 70 वर्षीय दादी की पीट-पीटकर हत्या

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुंची 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह करने वाली युवती को संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद विवाहिता के परिजनों पर सरियों और डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका इलाज चल रहा है।

सुल्तानपुर निवासी विनायक सिंह ने बताया कि उसकी बहन खुशी ने कांसापुर के कुलवीर सिंह के साथ वर्ष 2021 में प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद खुशी को कोई संतान नहीं हुई तो कुलवीर सिंह और ससुराल वाले मारपीट करते थे। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन उसके बाद फिर से खुशी के साथ मारपीट शुरू हो जाती थी। शाम को वह अपनी बहन खुशी, ताया धर्मवीर, ताया का बेटा हिमांशु, ताई कोमल और दादी बिमला देवी कंसापुर में कुलवीर के घर उसे समझाने गए थे।

तीन अन्य सदस्य भी हुए घायल

जब वह बैठकर वहां बातचीत कर रहे थे इसी दौरान उसके जीजा कुलवीर का चाचा राजू अचानक घर से अंदर से सरिया निकाल कर लाया और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद कुलबीर सिंह और राजू ने उन सभी पर सरियो से हमला कर दिया। कुलवीर के पिता रणजीत सिंह ने भी उनपर थप्पड़ मुक्को से वार किया। जिसमे विनायक धर्म वीर, हिमांशु और बिमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जब 70 वर्षीय  बिमला देवी को घायल अवस्था में एमएम अस्पताल मुलाना ले गई तो उनकी मौत हो गई। अन्य तीन अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

कुलबीर सिंह हमारी भतीजी खुशी को पीटता था। खुशी का पिता और मेरा छोटा भाई अपाहिज है जो चल नहीं सकता। कल शाम को वह अपने दामाद को समझने उनके घर गए थे। इस दौरान कुलबीर और उसका चाचा राजू ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर और बाजू में चोट लगी है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि कल सूचना मिली थी कि गांव कांसापुर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है इस झगड़े में एक महिला जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है की मृत्यु हो गई है मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे अब कोर्ट मे पेश किया जायेगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana job : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन लगेगा रोजगार मेला

Haryana job : हरियाणा में नौकरी की तलाश के रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के

Haryana news : हरियाणा रोडवेज बसों में HSSC अभ्यार्थियों का फ्री रहेगा सफर, आदेश जारी

Haryana news : हरियाणा से जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए

Haryana news : हरियाणा में आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था की बहाली तेज, ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश

Haryana news : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेश में हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast