Search KhabarFast

Press ESC to close

असम में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवान शहीद; हादसे की जांच के आदेश

असम में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवान शहीद; हादसे की जांच के आदेश

IAF An-32 Crash: असम के जोरहाट एयरबेस के पास भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि विमान के को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। भारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। हालांकि विमान में सवार पांच जवानों को बचाया नहीं जा सका। देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं।

वायुसेना ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

वायुसेना ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। वायुसेना ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा बल शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान दुर्घटना की वजह क्या थी। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी, इंजन में समस्या, मौसम की स्थिति या किसी अन्य कारण को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।

जांच टीम करेगी विमान का निरीक्षण 

जोरहाट एयरबेस के पास हुए इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल और जांच प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जांच टीम विमान के मलबे का निरीक्षण करेगी और उपलब्ध तकनीकी रिकॉर्ड की भी जांच करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हादसे से बच गए को-पायलट का बयान जांच में अहम भूमिका निभाएगा। वह दुर्घटना के समय कॉकपिट में मौजूद थे और उनकी जानकारी से हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

फिलहाल घायल को-पायलट का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। वहीं, पूरे देश में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और लोग उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Also read: Plane Crash : असम के जोरहाट में बड़ा प्लेन हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान हुआ क्रैश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी

Aaj Ka Mausam:देश के कई राज्यों में बढ़ रहा तापमान के बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत देश के 13 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सके तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Delhi News: पीएम मोदी का बड़ा बयान, मध्यम वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर NDA सरकार का फोकस

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को NDA सरकार के उस फ़ोकस पर ज़ोर दिया जो मध्यम वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने पर है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अवसर बढ़ाने, बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और नागरिकों पर रोज़मर्रा के बोझ को कम करने के लिए काम किया है, क्योंकि 10 जून को सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान बातचीत का किया समर्थन, क्षेत्रीय शांति बहाली की अपील

US-Iran Deal: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति बातचीत का पीएम मोदी ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को जल्द बहाल करने और समुद्री आवाजाही की आज़ादी सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस टकराव की वजह से कई देशों में गंभीर आर्थिक संकट पैदा हुआ और लोगों की जान भी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast