Search KhabarFast

Press ESC to close

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सीएम योगी का बयान, बोले- बेटी का सम्मान सबसे जरूरी

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सीएम योगी का बयान, बोले- बेटी का सम्मान सबसे जरूरी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav की बेटी पर सोशल मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आजमगढ़ दौरे के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटी किसी भी परिवार की हो, उसका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

महिलाओं और बेटियों के सम्मान सर्वोच्च- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी-बेटी होती है। उसके खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। हम ऐसे संस्कारों में पले-बढ़े हैं, जहां गांव की बेटी को पूरे गांव की बेटी और बहन माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में महिलाओं और बेटियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अपनी भाषा और व्यवहार में संयम बरतने की सलाह दी।

राजनीतिक बहस में मर्यादा का उल्लंघन- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने व्यवहार और अपने समर्थकों की भाषा पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार राजनीतिक बहस में मर्यादा का उल्लंघन किया जाता है, जो उचित नहीं है। बहनों, बेटियों, बुजुर्गों और दिवंगत व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह मर्यादा का पालन नहीं करता है, तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से लेती है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी

गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसके बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद यह संदेश गया है कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान से जुड़े मामलों में सरकार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Also read: Haryana news : हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैक्स रैकेट का किया भड़ाफोड़

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Uttarakhand News: हल्द्वानी कार्यकारिणी बैठक से लेकर रुद्रपुर सम्मेलन तक, CM धामी ने नितिन नवीन के दौरे पर जानें क्या कहा

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए नेता हैं और बाल्यकाल से ही संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति के कारण वैश्विक मंच पर देश का सम्मान, विश्वास और भूमिका काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व मंचों पर भारत की पहचान एक दब्बू और पिछलग्गू देश के रूप में थी, जो अपने हितों की बात भी सही से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत एक प्रमुख और निर्णायक भूमिका में खड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast