Search KhabarFast

Press ESC to close

रोहतक में XEN के बेटे का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार; दो के पैर में लगी गोली

रोहतक में XEN के बेटे का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार; दो के पैर में लगी गोली

Haryana crime: हरियाणा के रोहतक में महिला एक्सईएन के 12 वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई के बाद सुलझ गया। पानीपत पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पीछा करते हुए मुठभेड़ की, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला एक्सईएन सुनीता पानीपत थर्मल प्लांट में कार्यरत हैं। उनके पति समीर जयपुर में डीजीएम के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार शाम को बदमाशों ने उनके 12 वर्षीय बेटे कबीर का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थीं।

बच्चा हुआ घायल

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक डिजायर कार में बच्चे को लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने बच्चे को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और भागने की कोशिश की। इस दौरान बच्चा घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला एक्सईएन सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 12 जून की शाम अपने बेटे को घर पर छोड़कर कार्यालय गई थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह वापस लौटीं तो बेटा घर पर नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपियों ने मांगी फिरौती

शिकायत के कुछ समय बाद सुनीता के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वालों ने दावा किया कि उनका बेटा उनके कब्जे में है। आरोपियों ने बच्चे की सुरक्षित रिहाई के बदले डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई। फिरौती की सूचना मिलते ही पानीपत सीआईए-2, गोहाना पुलिस और रोहतक सदर थाना पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। तकनीकी निगरानी और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अपहरण में और कौन-कौन शामिल था। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और परिवार ने राहत की सांस ली है। 

Also read: Haryana news : हरियाणा में महिला XEN के बेटे के किडनैपरों का एनकाउंटर, जाने पूरी खबर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत बच्चे को महज 11 घंटे में सकुशल बरामद किया

Haryana news : हरियाणा पुलिस ने तत्परता, सटीक तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न जिलों में बेहतर कॉर्डिनेशन स्थापित करते हुए पानीपत से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को महज 11 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

Haryana news : हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, बनी देश की पहली महिला फाइटर पायलट

Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के छपार गांव निवासी इशिता सांगवान व भागवी निवासी मीनाक्षी ने

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की पटौदी से चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने पटौदी से चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। यहाँ देखें बस का पूरा टाइम टेबल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast