Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर होगा राज्यस्तरीय समारोह, CM सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Haryana news : हरियाणा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर होगा राज्यस्तरीय समारोह, CM सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Haryana news : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर 18 जून को पंचकूला में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव से किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सिख संगत भाग लेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में संत-महापुरुषों की भी सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम सेमिनार के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वक्ताओं द्वारा गुरु अर्जुन देव जी की शहादत और सिखों के समृद्ध इतिहास पर आधारित व्याख्यान दिए जाएंगे।

Also read: Haryana news : हरियाणा में कैबिनेट मंत्री ने दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात , इस दिशा में उठाया बड़ा कदम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम स्थल पर लगने वाली छबील का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार सिख महापुरुषों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी श्रृंखला में पंचकूला में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस का राज्यस्तरीय समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सिख संगत से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में कैबिनेट मंत्री ने दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात , इस दिशा में उठाया बड़ा कदम

Haryana news : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर

Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हुई 23.21 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast