Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में कैबिनेट मंत्री ने दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात , इस दिशा में उठाया बड़ा कदम

Haryana news : हरियाणा में कैबिनेट मंत्री ने दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात , इस दिशा में उठाया बड़ा कदम

Haryana news :   हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जींद जिला में नरवाना क्षेत्र के वासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।


इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत लगभग 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया तथा 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।

Also read: Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार


श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के संकल्प को धरातल पर उतारा गया है। अब इस जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल स्तरीय आधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की है।


उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित यह प्रयोगशाला क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रयोगशाला में स्वच्छ कार्य वातावरण, आधुनिक सुरक्षा प्रबंध तथा कर्मचारियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे जल गुणवत्ता की जांच अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जा सकेगी।

Also read: मुंबई में छिपे हत्यारोपियों को झज्जर पुलिस ने दबोचा, एक नाबालिग से समेत तीन गिरफ्तार, जितेंद्र डीघल हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा


 उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला का लाभ केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिक भी अपने घरों में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच यहां करवा सकेंगे। इससे लोगों को अपने पेयजल की शुद्धता के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगी और स्वास्थ्य संबंधी संभावित जोखिमों से बचाव संभव हो सकेगा।


  श्री कृष्ण कुमार बेदी ने जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन के शिलान्यास अवसर पर कहा कि लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह भवन आगामी 18 महीनों में तैयार हो जाएगा। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast