Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी, 7 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी, 7 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के सात जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। 6 और 7 जून को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ-साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जून के महीने में जहां आमतौर पर भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं इस बार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार में 39 डिग्री, अंबाला में 37.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 36.5 डिग्री और नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश और बादलों के प्रभाव के कारण प्रदेश के 23 जिलों में से 20 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। केवल रोहतक, भिवानी और नारनौल में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 जून तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद 11 जून के आसपास मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

दक्षिण हरियाणा के जिलों, विशेषकर महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में रिश्वतखोरी में ACB का एक और प्रहार, 5,500 रुपये की रिश्वत लेते उर्दू कॉपीस्ट रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहतक में एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की रोहतक टीम ने सदर कानूनगो कार्यालय (एसके शाखा), रोहतक में कार्यरत उर्दू कॉपीस्ट विपिन को 5,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में एक दर्दनाक सड़क हो गया है। जहां ट्रक और जीप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। साथ ही 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके परि पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

Uttarakhand News: कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव! हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर खुलेगा मौत का राज

Uttarakhand News: उत्तराखंड के काशीपुर में एक ऐसी मौत जिसने पूरे शहर को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। 17 साल के एक नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। जिस शव को करीब तीन सप्ताह पहले दफना दिया गया था, उसे अब हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से बाहर निकाला गया है। सवाल वही है जो शुरुआत से परिजन पूछते आ रहे हैं,क्या यह आत्महत्या थी या फिर किसी ने हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की? अब इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए प्रशासन, फॉरेंसिक टीम और पुलिस की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast