Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 26 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार और परिवार में मिलेंगे ये संकेत

HOROSCOPE TODAY 26 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार और परिवार में मिलेंगे ये संकेत

HOROSCOPE TODAY 26 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 26 जुलाई 2026, रविवार कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के मुताबिक वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, जबकि कर्क राशि वाले जातक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। नौकरी, व्यापार, परिवार और आर्थिक मामलों में आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो तो खानपान पर विशेष ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि आपकी कोई बात किसी को नाराज कर सकती है। दूसरों के कामों में अधिक ध्यान देने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन किसी को उधार पैसा देने से बचें। दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने वाले जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का कोई सदस्य ऐसा कार्य कर सकता है जिससे आपका नाम रोशन होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर निवेश करने का विचार कर सकते हैं। किसी भी बड़े फैसले से पहले परिवार और जीवनसाथी से सलाह लें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा आलस्य भरा रह सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। घरेलू परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में किसी भी समझौते या सौदे को ध्यान से करें। कार्यक्षेत्र की रुकावटें दूर हो सकती हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से नए निवेश की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से पूरा करेंगे। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। विरोधियों पर अपनी समझदारी से विजय प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। नौकरी में सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार में धन लाभ के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 25 July 2026, Aaj Ka Rashifal: इन चार राशियों पर संकट के संकेत, नौकरी-व्यापार और रिश्तों में बरतें सावधानी

Horoscope Today 25 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज 25 जुलाई 2026 का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों को आज उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। वहीं सिंह राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी विवाद या तनावपूर्ण स्थिति से बचना बेहतर रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी के दिन से शुरु होगी भगवान विष्णु की योगनिद्रा, यहां देखें सही डेट, व्रत और शुभ मुहूर्त

Devshayani Ekadashi: हिंदू धर्म में 24 प्रकार की एकादशी तिथि आती है, जिसका विशेष महत्व है। हर महीने में दो बार एकादशी तिथि आती है—एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष। इस दौरान भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast