Kal Ka Mausam 26 July 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 जुलाई के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे के दौरान देश के 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और असम में मौसम खराब रहने की संभावना है। लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने को कहा गया है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और अल्मोड़ा में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में भी तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, बहराइच, सहारनपुर, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, झांसी और ललितपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार के पटना, गया, रोहतास, नवादा, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में भी तेज बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पश्चिम बंगाल के मालदा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, हुगली और नादिया में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और भीलवाड़ा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गुजरात के अहमदाबाद, वापी, साबरकांठा और अरावली में भी भारी बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। किसानों और नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने को कहा गया है। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और बिजली गिरने के समय खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।
Also read: सरकार ने मानी सभी शर्ते, CJP ने किया जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा