Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के गाजीपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, भाई को बचाने नदी में कूदी 5 साल की बहन, दोनों की डूबने से मौत

यूपी के गाजीपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, भाई को बचाने नदी में कूदी 5 साल की बहन, दोनों की डूबने से मौत

UP News: यूपी के गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। स्कूल जाने की तैयारी कर रहे मासूम भाई-बहन कुछ ही पलों में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। तीन साल का भाई नदी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए पांच साल की बहन ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों ही मासूम नदी की गहराई में समा गए।

पूरा मामला करंडा थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव के पास बहने वाली गांगी नदी का है। बताया जा रहा है कि तीन वर्षीय कृष्णा और उसकी पांच वर्षीय बहन प्रिया अपने घर से स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अपने बाबा रामअवध बिन्द को खोजते हुए नदी किनारे पहुंच गए।

ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे खेलते समय अचानक कृष्णा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अपने छोटे भाई को डूबता देख पांच वर्षीय प्रिया ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन भाई को बचाने की उसकी मासूम कोशिश दोनों की जिंदगी पर भारी पड़ गई और कुछ ही क्षणों में दोनों बच्चे नदी में समा गए।

नदी के दूसरी ओर मौजूद एक व्यक्ति ने यह मंजर देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मृतक बच्चों के पिता संतोष बिन्द, मां हेमंती और बाबा रामअवध बिन्द का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में सुबह बच्चों के स्कूल जाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पूरे माहेपुर गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही करंडा थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'दीया-बाती पर करोड़ों, लेकिन बिहार बाढ़ पीड़ित...', तेजस्वी यादव ने प्रभावितों के लिए उठाई आवाज; सरकार पर साधा निशाना

Tejashwi Yadav on Bihar Flood Victims: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग दोहरे संकट से जूझ रहे हैं और सूखा प्रभावित किसानों के लिए 15,000 रुपये के मुआवजे की मांग की।

'अगर भाजपा को रोकना हैं तो...', UP चुनाव से पहले ओवैसी का गठबंधन ऑफर; जानें विपक्षी दलों से क्या कहा

Owaisi on UP Election 2027: अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज 20 सितंबर 2026 रविवार को उत्तर प्रदेश के चुनाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि AIMIM उन सभी के साथ काम करने को तैयार है जो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकना चाहते हैं।

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान शुरू, गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैलेगी जागरूकता

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। बद्री विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast