Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:भिवानी पुलिस की बड़ी कामयाबी, सवा साल से फरार ₹5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Haryana News:भिवानी पुलिस की बड़ी कामयाबी, सवा साल से फरार ₹5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Haryana News:भिवानी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ-द्वितीय ने करीब सवा साल से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से दो देसी कट्टे और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देश पर जिले में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ-द्वितीय की टीम ने प्रभारी उप निरीक्षक दशरथ के नेतृत्व में 25 जुलाई को तोशाम क्षेत्र से ₹5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी चल रहा था फरार

डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को थाना तोशाम में दर्ज मारपीट के एक मामले में आरोपी पिछले सवा साल से फरार चल रहा था। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी संजय पुलिस गिरफ्त से बाहर था। फरार रहने के चलते उस पर ₹5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

आरोपी ने की भागने की कोशिश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय पुत्र बीर सिंह निवासी गांव दांग कला, थाना तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय आरोपी ने बैरिकेड तोड़कर और पुलिस कर्मियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान कट्टे बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो देसी कट्टे और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना तोशाम में शस्त्र अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, अपहरण, आबकारी अधिनियम, जान से मारने की धमकी और शस्त्र अधिनियम समेत कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।           

Also read: हरियाणा के सिरसा में CM नायब सैनी की जनसुनवाई, 19 में से 18 शिकायतों का मौके पर निपटारा

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि उससे गहन पूछताछ कर अन्य मामलों में भी अहम खुलासे किए जा सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IRCTC होटल घोटाला, लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी पर PMLA के तहत आरोप तय

IRCTC होटल आवंटन घोटाले से जुड़े लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है।

Uttarkhand News: हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंच CM धामी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रहे मौजूद

CM Dhami: हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुँचकर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी।

UP News: अखिलेश यादव ने एक बार फिर UP सरकार को घेरा, सपा कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप; बोले - इतनी घबराहट क्यों...

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर पार्टी के कार्यक्रमों पर रोक लगानेे का आरोप लगाया है। लखनऊ में बोलते हुए, यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि शिक्षक दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम आयोजित करने से रोकने के लिए कई जिलों में पुलिस तैनात की गई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast