HOROSCOPE TODAY 19 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन यानी 19 सितंबर 2026, कई राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करने पर आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे और आपकी कोशिशें सफल भी होंगी। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के घर का माहौल आज खुशनुमा बना रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज पारिवारिक मामलों के चलते थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। किसी से भी बेवजह मजाक करने से आज बचना होगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर विचार कर सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार के घर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक ऑफिस के काम में थोड़ा व्यस्त रहेंगे, जिससे थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक मामलों में अनदेखी करने से बचना चाहिए। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। करियर में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। मेडिकल छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखने से रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को किसी खास काम से फायदा मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज कार्यक्षेत्र में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आपका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उसमें कामयाबी मिलने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। अगर आप संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। लवमेट्स एक-दूसरे को गिफ्ट देकर रिश्ते में और मजबूती ला सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को रोज की अपेक्षा आज ज्यादा फायदा होने की संभावना है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। सेहत बेहतर रहने वाली है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी होगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों द्वारा सोचा हुआ कार्य आज पूरा होने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े जातकों के करियर में नया बदलाव आएगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अत्यधिक धनलाभ होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त होने की संभावना है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास कार्य में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना होगा। पैसों का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अपने समय का सदुपयोग करने से लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।