Radha Ashtami Shubh Muhurat: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी का जन्म हुआ था। इस दौरान भक्त राधा-कृष्ण की भक्ति और पूजा में लीन नजर आते हैं। इस साल यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस साल लोगों को राधा अष्टमी की तारीख को लेकर कन्फ्यूज है। दरअसल, इस साल अष्टमी तिथि दो दिन 18 सितंबर और 19 सितंबर को पड़े रही है। ऐसे में राधा अष्टमी की सही तारीख को लेकर लोगों के मन में भ्रम बना हुआ है। तो चलिए राधा अष्टमी की सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त जानते हैं।
राधा अष्टमी की सही तारीख
द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि की शुरूआत 18 सितंबर को दोपहर करीब 1:00 से होगी। जिसका समापन अगले दिन 19 सितंबर को दोपहर करीब 3:26 बजे होगा। लेकिन हिंदू धर्म में उदया तिथि तो अत्यंत शुभ जाता है। इसलिए राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर शनिवार को ही मनाया जाएगा। इसी दिन पूजा की जाएगा और व्रत रखा जाएगा।
Also read: HOROSCOPE TODAY 18 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: 18 सितंबर को किस राशि पर बरसेगी भगवान की कृपा? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
राधा अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
मान्यताओं के अनुसार, राधा रानी का जन्म मध्याह्न काल यानी दोपहर के समय में हुआ था। इसलिए पूजा का सुबह 11:01 बजे से शुरू होकर दोपहर 01:28 बजे तक रहेगा।
राधा अष्टमी की पूजा-विधि
1. सबसे पहले ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
2. मंदिर की सफाई करें और चौकी लगाकर राधा-कृष्ण की मूर्ति या फोटो स्थापित करें।
3. इसके बाद राधा-कृष्ण की मूर्ति या फोटो पर गंगाजल का छिड़काव करें।
4. इसके बाद फूल, चंदन, अक्षत, भोग आदि अर्पित करें।
5. इस दौरान राधा-कृष्ण के मंत्रों का जाप करते रहें।
6. आखिर में दिया जलाएं और आरती करें।