Search KhabarFast

Press ESC to close

Una Road Accident: चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पंजाब के रहने वाले थे मृतक

Una Road Accident: चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पंजाब के रहने वाले थे मृतक

Una Road Accident: हिमाचल के ऊना जिले के चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अभी तक 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान कार खाई में गिरते समय एक सवार बाहर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही गंभीर चोटों से मौत हो गई। वहीं, खाई में गिरने के बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर फंसे तीन अन्य श्रद्धालु जिंदा जल गए। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह सभी लोग पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार भरवाईं के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Also read: Chamba Bridge Collapse: 80 साल का इंतजार मलबे में मिला, लैंडस्लाइड में ढहा निर्माणाधीन सिंयुर पुल

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंपत राय का इस्तीफा राम मंदिर ट्रंस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन बनाए गए कार्यकारी महासचिव

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा

Haryana News:हरियाणा के झज्जर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Uttrakhand News:सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Uttrakhand News:विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast